Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास साहा आकाश के सामने 8 दिसंबर को कांग्रेस नेता डाबर के भाई शहजाद उर्फ टांडा और एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास साहा आकाश के सामने 8 दिसंबर को कांग्रेस नेता डाबर के भाई शहजाद उर्फ टांडा और एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास साहा आकाश के सामने 8 दिसंबर को कांग्रेस नेता डाबर के भाई शहजाद उर्फ टांडा और एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना के दो आरोपियों सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र के रायडीह के राजू तांती उर्फ़ भुवन तांती और सरायकेला के ही गम्हरिया के काशीडीह के शत्रुघ्न हांसदा को मुसाबनी के बेनाशोल से गिरफ्तार किया है। पुलिस इन दोनों बदमाशों को घटना का मास्टरमाइंड बता रही है। इनके अलावा चार अन्य बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। यह सभी बदमाश वहां डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, उनमें मुसाबनी के तालाडीह का रहने वाला भीम मुर्मू, आदित्यपुर के निराजगंज का रहने वाला धीरेंद्र महतो, सरायकेला जिले के कांड्रा के कुमारडाही का रहने वाला मुकेश कुमार महतो और सरायकेला जिले के ही आरआईटी थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा का रहने वाला राज महतो शामिल हैं। इन सब के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन गोली, एक चापड़, एक कटर, 1 टन अल्युमिनियम एवं कॉपर का तार, एक टाटा 407 वाहन, दो मोटरसाइकिल, 13 हजार 920 रुपए और 5 मोबाइल सेट बरामद किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने साकची स्थित अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुसाबनी पुलिस को सूचना मिली थी कि बेनाशोल में स्वर्णरखा नदी के किनारे पंप हाउस के पास कुछ बदमाश बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं। इसी पर घेराबंदी कर उनको गिरफ्तार किया गया। कुल 6 बदमाश गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में दो बदमाशों शत्रुघ्न हांसदा और राजू तांती ने बताया कि वह मानगो में शहजाद उर्फ टांडा और पुलिस जवान की हत्या की घटना में शामिल थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि इन दोनों ने 8 जनवरी की रात तलाडीह के डीवीसी पावर स्टेशन से कापर और अलमुनियम का तार भी चोरी किया था। पुलिस ने चोरी का तार भी इनके पास से बरामद किया है। राजू तांती के खिलाफ मानगो, चौका, तमाड़ और मुसाबनी में कुल आठ मुकदमे जबकि, शत्रुघ्न हांसदा के खिलाफ मानगो व मुसाबनी में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद सभी बदमाशों को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
    कौशल किशोर, एसएसपी जमशेदपुर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेम्को मैदान को अधिग्रहण मुक्त कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन जारी है
    Next Article जमशेदपुर कार्निवल 2024: टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा आयोजित एक शानदार उत्सव

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.