Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेम्को मैदान को अधिग्रहण मुक्त कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन जारी है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जेम्को मैदान को अधिग्रहण मुक्त कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन जारी है

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेम्को मैदान को अधिग्रहण मुक्त कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन जारी है. बुधवार को जेम्को मैदान संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा. इसके जरिए लोगों ने मैदान को कंपनी विस्तारीकरण की जद में जाने से बचाने के लिए गुहार लगाई है. उपायुक्त कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्षों पूर्व जेम्को कंपनी के मालिक इंदर सिंह ने कंपनी से सटे जेम्को मैदान को मौखिक रूप से बस्ती वासियों को सार्वजनिक उपयोग के लिए दिया था. इस मैदान में खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व धार्मिक क्रियाकलापों के साथ शादी विवाह इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन होता आ है. विगत कुछ समय से कंपनी द्वारा विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान मैदान में भारी वाहनों की पार्किंग की जा रही है, साथ ही स्लैग इत्यादि का भंडारण भी कर दिया गया है. जिससे मैदान में सार्वजनिक क्रियाकलाप पूरी तरह से ठप हो गया हैं. मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की योजना है इस मैदान को कंपनी परिसर के अंदर करने की. मैदान को कंपनी परिसर के भीतर लिए जाने के कारण बस्ती वासियों में काफी असंतोष है जो कभी भी आक्रोश में बदल सकता है. बस्ती के लोगों ने बताया कि उनकी मांगे नहीं माने जाने के कारण वह मुख्यमंत्री से इस संबंध में गुहार लगाने को विवश हैं. इस पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, धालभूम एसडीओ, एसएसपी और टाटा स्टील के महाप्रबंधक को भेजा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दलदली पंचायत के महतोबांध गोबिंदपुर में सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण
    Next Article मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास साहा आकाश के सामने 8 दिसंबर को कांग्रेस नेता डाबर के भाई शहजाद उर्फ टांडा और एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.