फेयर प्राइस ऑफ़ डीलर एसोसिएशन प्रखंड शाखा जामताड़ा द्वारा आगामी 1 जनवरी 2024 से ऑल इंडिया फेयर प्राइस ऑफ डॉलर फेडरेशन के आवाह्न पर हड़ताल में जाने संबंधी अग्रिम सूचना एवं मांग पत्र प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा को प्रखंड प्रखंड परिसर में ज्ञापन सौंपा गया। इस पर मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने बताया कि राज्य सरकार के वादा खिलापी एवं केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण आगामी 1 जनवरी 2024 से जामताड़ा प्रखंड सहित जिला तथा राज्य के डीलर हड़ताल पर जाने की शपथ ली है। एवं जब तक हम लोगों का हर मांग नहीं पूरा होता है तब तक हड़ताल पुरजोर रहेगा मुख्य मांग निम्नलिखित इस प्रकार है –
1.कमिश्नर ₹300 क्विंटल या ₹30000 मासिक मानदेय निर्धारित करना।
2.अनुकंपा के नियम को पूर्व के भांति लागू करना।
3. कोरोना काल में बांटे गएPMGKAY का 10 से 12 माह का बकाया कमीशन का भुगतान करना।
4. कोरोना काल में डीलर द्वारा खाली झूठ बोरा लिया गया उसका भुगतान जल्द से जल्द करना।
5. डीलरों का 5% शॉर्टेज वेस्टेज देना।
6. इपोश मशीन को 2G से 5G करना।
7. विक्रेताओं से वितरण के अलावा अन्य कार्य लिया जाता है उसका पारिश्रमिक नहीं मिलता है।
मांग पत्र सोपते समय प्रखंड अध्यक्ष जयदेव दास ,मीडिया प्रभारी देव कुमार साव,प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेश जैन ,सचिव सुभाष मरांडी, महेंद्र यादव ,पांडव यादव, समानता गोराई, नजरुल अंसारी ,अनिल साब, विनय भगत ,सपन मंडल आदि अनेक डीलर उपस्तित थे।