Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे, राज्य वासियों को मिली कई सौगातें
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे, राज्य वासियों को मिली कई सौगातें

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे, राज्य वासियों को मिली कई सौगातें

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने विकास को रफ्तार देनेवाली 4547.69 करोड़ की 343 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास_*

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग में 662 और स्वास्थ्य विभाग में 307 नव चयनितों को नियुक्ति पत्र किया प्रदान, सभी के चेहरे पर दिखी मुस्कान_*

    ◆ *_रिम्स रांची, गिरिडीह (100 बेड) , हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका और गढ़वा में बनेगा 50 बेड की क्षमता वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल_*

    ◆ *_रांची पलामू और देवघर में धनवंतरी आयुष अस्पताल का हुआ शिलान्यास_*

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज अपने कार्यकाल के सफल चार वर्ष पूरे कर लिए। इन चार वर्षो में विकास के कई नए आयाम स्थापित हुए, जो आज झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम कर रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्य वासियों को कई सौगातें दी। इन तोहफों में कई योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना शामिल है, जो इस राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

    *_323 योजनाओं की रखी गई नींव, 3698.32 करोड़ रुपए होंगे खर्च_*

    सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 323 योजनाओं की नींव रखी। इन योजनाओं पर 3698.32 करोड़ रुपए होंगे खर्च होंगे। इनमें कृषि विभाग की 2 , खाद्य आपूर्ति विभाग की 2, परिवहन विभाग की 1, स्वास्थ्य विभाग की 23, कल्याण विभाग की 7 , जल संसाधन विभाग की 3, नगर विकास एवं आवास विभाग की 8, ग्रामीण विकास विभाग की 1, आरइओ की 211, पाक निर्माण विभाग की 58 और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 7 योजनायें हैं। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ, उसमें रिम्स रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका और गढ़वा में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, रांची पलामू और देवघर में धनवंतरी आयुष अस्पताल, रांची के धुर्वा में चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, गढ़वा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, लातेहार में कोल्ड स्टोरेज, रांची के सोनाहातु में स्वर्णरेखा नदी पर उच्च स्तरीय पुल, लातेहार सरायकेला और पलामू स्थित एकलव्य विद्यालय में मल्टीपरपज ऑडिटोरियम शामिल है।

    *_20 योजनाओं का हुआ लोकार्पण_*

    सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 849.37 करोड़ रुपए की लागत वाली 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया । इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 3, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की 1- 1, पथ निर्माण विभाग की 6 , आरईओ की 4 और नगर विकास एवं आवास विभाग की 3 योजना है। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन हुआ, उसमें रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कार्य और खूंटी के कर्रा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शामिल है।

    *_स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में नव चयनितों को मिला नियुक्ति पत्र, लाभुकों के बीच बंटी परिसंपत्ति_*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 307 मेडिकल अफसर और कर्मियों एवं शिक्षा विभाग में पीजीटी टीचर तथा लैब असिस्टेंट के लिए चयनित 662 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं, विभिन्न विभागों की के कलमकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।

    *_” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” के पूरे कार्यक्रम में 12815 योजनाओं की मिली सौगात_*

    मुख्यमंत्री ने 24 नवंबर से शुरू हुए ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” के तीसरे चरण के अंतर्गत सभी 24 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 9268 करोड रुपए की लागत से 12815 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। वहीं, इस दौरान 3109968 लाभुकों के बीच करीब 3814.84 करोड रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया।

    *_अन्य महत्वपूर्ण तथ्य_*

    ● उद्योग विभाग और टिनप्लेट कंपनी, कोलकाता के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर।

    ● जनजातीय शोध संस्थान द्वारा जनजातीय संस्कृति पर तैयार किए गए 6 पुस्तकों का हुआ विमोचन।

    ● ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” के तीसरे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का हुआ विमोचन।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपकों के जगमगाहट के साथ गायत्री महायज्ञ का समापन हुआ
    Next Article हेमंत सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के दलदल में ढकेल दिया : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.