Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर को रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के लाभुक होंगे शामिल
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    राज्य सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर को रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के लाभुक होंगे शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर को रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के लाभुक होंगे शामिल

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाभुकों को भाग लेने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों संग समीक्षा कर दिए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश*

    जिले के सभी प्रखंडों से करीब 100 की संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभुक कार्यक्रम में लेंगे भाग; उपायुक्त ने लाभुकों के आवासन, परिवहन, अल्पाहार एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सौंपे अहम दायित्व*

    *जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम में भाग लेने हेतु नामित किए गए नोडल पदाधिकारी*

    आज दिनांक 26.12.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आगामी 29 दिसंबर को राज्य सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।

    *जिले के लाभुक 29 दिसंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, उपायुक्त ने सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने हेतु दिए निर्देश*

    उपायुक्त ने कहा कि मुख्य सचिव के साथ आहूत वीसी में मिले निर्देश के आलोक में दिनांक 29 दिसंबर 2023 को जिला स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन को रद्द कर दिया गया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रांची में किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रत्येक प्रखंड से विभिन्न योजनाओं के करीब 100-100 लाभुक शामिल होंगे। इसके लिए उपायुक्त ने अधिकारियों से विमर्श करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर से सभी लाभुक दिनांक 28 दिसंबर की संध्या तक जिला में पहुंच जायेंगे, जहां उनके रात्रि विश्राम, आवासन एवं भोजन आदि की व्यवस्था रहेगी एवं सभी लाभुकों को 29 दिसंबर के प्रातः में रांची के लिए रवाना किया जाएगा एवं कार्यक्रम के समापन के पश्चात उसी दिन लाभुकों को वापस जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में लाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने लाभुकों के लिए अल्पाहार, भोजन, पानी आदि की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *प्रत्येक बसों में प्रखंड स्तर से 02-02 नोडल अधिकारी को नामित करने का निर्देश*

    उपायुक्त ने इसके लिए प्रखंड स्तर पर 02- 02 बसों की व्यवस्था करने एवं प्रत्येक बसों में 02-02 नोडल पदाधिकारी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ जिला स्तर पर जिला नोडल पदाधिकारी भी नामित करने का निर्देश दिया। ताकि लाभुकों को बिना किसी समस्या के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल करवाया जा सके।

    *विभिन्न योजनाओं के लाभुक होंगे शामिल*

    वहीं उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, वनाधिकार पट्टा, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, छूटे हुए लाभुकों के बीच साइकिल वितरण योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना आदि के लाभुकों के बीच को जाना है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    उक्त बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, भूमि सुधार उप समाहर्ता, श्री ओमप्रकाश मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कीर्तिबाला लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दीपक राम, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर, डीपीएम जेएसएलपीएस के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने सुपर चेकिंग के तहत 08 नाला विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पाटनपुर (पूर्वी भाग) मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
    Next Article झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने गुलाम अहमद मीर को कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने बधाई और शुभकामनाएं दी है

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.