Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त ने बच्चों के आधार बैंक खाते का वेरिफिकेशन सहित अन्य बिंदुओं पर दिए कई अहम दिशा निर्देश

    आज दिनांक 26.12.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई।

    *स्पॉन्सरशिप योजना का सभी योग्य बच्चों को मिले*

    बैठक में उपायुक्त ने स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में कितने बच्चों को लाभ मिला है, एवं अन्य क्या क्या सुविधाएं मिल रही है, इसकी जानकारी ली गई। वहीं उपायुक्त को बताया गया कि कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न हैं। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त आवेदन के आलोक में सभी बच्चों का आधार कार्ड एवं बैंक खाता के वेरिफिकेशन तथा बच्चों के माता पिता की वर्तमान आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति आदि का जल्द से जल्द जांच कराएं। उन्होंने कहा कि संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा जांच कराया जाय, साथ ही जांच प्रतिवेदन के साथ पुनः बैठक आयोजित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने इस योजना का वृहत प्रचार प्रसार करने एवं लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों को योजना से जोड़े जाने हेतु एसएफसीएसी में आवश्यक निर्णय लिया जा सके।

    *फोस्टर केयर एवं स्पॉन्सरशिप योजना अनाथ बच्चों के लिए*

    उपायुक्त ने कहा फोस्टर केयर एवं स्पॉन्सरशिप योजना अनाथ बच्चों के लिए है। इस योजना से वैसे बच्चे जो अनाथ हों, असहाय हों, उसे किसी का बोझ नहीं बनने देना है, बल्कि उसे राष्ट्र की धरोहर बनाना है। ताकि उस बच्चे का भविष्य सुनिश्चित हो सके एवं उसे सुरक्षित रखा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की संपत्ति है उन्हें किसी प्रकार की पढ़ाई में या अन्य किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए लोगों को इसके बारे में जानकारी एवं जागरूकता का प्रसार करें। गांवों एवं पंचायतों में जाकर उन्हें योजना के बारे में बताएं एवं इस प्रकार के बच्चे कहीं मिलते हैं तो उसे योजना का लाभ दिलवाएं।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमति अंजू पोद्दार, सीडब्ल्यूसी के सदस्या श्रीमति धर्मशीला प्रसाद, एनजीओ से श्रीमति आशा राठौड़ एवं विशेष दत्तक ग्रहण संस्था से श्री उत्तम पांडेय उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई दिल्ली में आयोजित समारोह में कुणाल षाडंगी अटल तिरंगा सम्मान-2023 अवार्ड से सम्मानित
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने सुपर चेकिंग के तहत 08 नाला विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पाटनपुर (पूर्वी भाग) मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

    Related Posts

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.