Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, कहा जनवरी में चतरा बाईपास रोड का होगा शिलान्यास
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, कहा जनवरी में चतरा बाईपास रोड का होगा शिलान्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 26, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, कहा जनवरी में चतरा बाईपास रोड का होगा शिलान्यास।

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने 249 करोड़ 80 लाख 30 हज़ार 527 रुपए की 402 योजनाओं का दिया तोहफा, 1 लाख 13 हज़ार 800 लाभुकों के बीच लगभग 221 करोड़ 78 लाख रुपए की बांटी परिसंपत्ति।_*
    ======================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड कोचिंग सेन्टर, ब्लॉक कंप्यूटर सेन्टर और माइनिंग स्किल ट्रेनिंग सेंटर का भी किया उद्घाटन।_*
    ======================
    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले- विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियां के बीच विकास को दे रहे हैं रफ्तार_*
    ======================
    ● *_यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होगा और सरकार नई-नई योजनाओं को लेकर आपके बीच आएगी_*

    ● *_पहले आवेदन लेकर आप भटकते थे, आज आपका दरवाजा खटखटा रही सरकार_*

    ● *_यह संवेदनशील सरकार है, जो आपकी दुःख- दर्द में आपके साथ हमेशा खड़ी है_*

    ● *_समाज के समस्याओं की प्राथमिकता तय कर एक-एक कर उसका हो रहा समाधान_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*
    ======================
    चतरा जिला को नए वर्ष में बाईपास रोड की सौगात मिलेगी। इसके टेंडर निष्पादन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । जनवरी में इसका शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज चतरा के सिमरिया प्रखंड में आयोजित ” आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस जिले में 650 करोड़ रुपए की लागत से 800 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें और करीब 225 करोड़ रुपए से 115 किलोमीटर उच्चस्तरीय सड़क बन रही है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर सरकार का विशेष फोकस है, क्योंकि इसी के जरिए विकास का द्वार खुलता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूपीएससी तथा जेपीएससी जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी को लेकर इंटीग्रेटेड कोचिंग सेन्टर, ब्लॉक कंप्यूटर सेन्टर और माइनिंग स्किल ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया।

    *_पहले आवेदन लेकर आप भटकते थे, आज आपके दरवाजे आ रही सरकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आप अपनी समस्याओं को लेकर इधर -उधर भटकते रहते थे। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर का चक्कर लगाते रहते थे। दलालों के चक्कर में फंस जाते थे। आपका पैसा भी बर्बाद होता था और समय भी। इसके बाद भी आपकी समस्या जस की तस बनी रहती थी। लेकिन, आज सरकार आपका दरवाजा खटखटा रही है। पंचायतों में लग रहे शिविर में अधिकारी दल बल के साथ पहुंच रहे हैं और आपकी समस्या का समाधान करने के साथ कल्याणकारी योजनाओं से आपको जोड़ रहे हैं ।

    *_हर वर्ष चलेगा यह कार्यक्रम, नई योजनाएं लेकर आपके बीच आएंगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 से “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम शुरू हुआ। वर्ष 2022 में इसका दूसरी बार आयोजन हुआ और इस वर्ष 24 नवंबर से यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत लग रहे शिविरों में त्यौहार जैसा माहौल है । लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जिन गांवों और पंचायत में जाने के लिए अच्छी सड़के नहीं है, वहां भी अधिकारी योजनाओं की गठरी लेकर पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर सरकार को काफी बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम आगे भी हर वर्ष आयोजित होगा और सरकार नई-नई योजनाओं को लेकर आपके बीच आएगी, ताकि इस राज्य की जनता को उनका हक और अधिकार दे सकें।

    *_आपके दुःख- दर्द में सरकार आपके साथ हमेशा है_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक संवेदनशील सरकार है, जो आपकी दुःख- दर्द में आपके साथ हमेशा खड़ी है । हमारी कोशिश है कि एक- एक व्यक्ति की परेशानियों को दूर कर सकें। ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से हमें पिछले दो चरणों में जितने आवेदन मिले, उसके आधार पर हमने समस्याओं की प्राथमिकता तय कर एक-एक कर समस्याओं का समाधान करने का काम कर रहे हैं।

    *_संसाधनों की कमी नहीं, फिर भी पिछड़ता गया राज्य_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब झारखंड अलग राज्य बना, उस वक्त यहां का सरप्लस बजट हुआ करता था। सरकार का खजाना भरा था। संसाधनों की कोई कमी नहीं थी। फिर भी राज्य पिछड़ता चला गया । गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी यहां के लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही थी । लेकिन, पिछले दो दशकों के दौरान इस पर किसी सरकार को इसकी चिंता नहीं थी। राज्य का विकास हाशिये पर चला गया। लेकिन, जब से हमारी सरकार बनी है, तमाम चुनौतियां और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी विकास को रफ्तार देने का काम कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य वासियों को सशक्त बना रहे हैं।

    *_हमारी सरकार ने लिए हैं कई मजबूत निर्णय_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण, हित और सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई ऐतिहासिक और मजबूत निर्णय लिए हैं । सार्वजनिक पेंशन योजना के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं और परित्यक्ता को पेंशन से आच्छादित किया गया है । वहीं, अबुआ आवास योजना के माध्यम से 8 लाख गरीबों को तीन कमरों का मकान दिया जाएगा। पहले की सरकारों में 11 लाख राशन कार्ड अमान्य कर दिए थे, हमारी सरकार ने 20 लाख हरा राशन कार्ड जारी कर लाभुकों को मुफ्त में अनाज दे रही है। वहीं, राज्य में संचालित सभी कंपनियों और संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीयों को देने संबंधी कानून भी बनाया है। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत गांव से शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है । इसके तहत बुजुर्गों , महिलाओं विद्यार्थियों, दिव्यांगों और झारखंड आंदोलनकारी को निःशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान -हर किसी के लिए सरकार की योजना है। आप अपनी जरूरत की योजनाओं का चयन करें और इसका लाभ लें। सरकार की कोशिश की सभी को अपने पैरों पर खड़ा कर सकें।

    *_स्कूल से लेकर विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सरकार दे रही आर्थिक सहायता_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर सरकार का विशेष फोकस है। बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी पढ़ाई में आर्थिक तंगी बड़ा नहीं बने। बच्चे- बच्चियां पढ़कर डॉक्टर इंजीनियर और अफसर बनें, इसके लिए उन्हें प्रतियोगिता-परीक्षा की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। अब सरकार दसवीं से 12वीं तक के सभी बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड देगी। इसके तहत उन्हें 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें कोई गारंटी देनी होगी और ना ही जमीन बंधक रखना होगा । सरकार इसके लिए गारंटर बनेगी। इतना ही नहीं, आज हर वर्ष यहां के 50 बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप सरकार दे रही है।

    *_झारखंड को मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में बढ़ रहे कदम_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में झारखंड 25 वर्ष का युवा राज्य बन जाएगा। यह राज्य किस तरह मजबूत हो , इसके लिए हमारी सरकार लगातार कदम उठा रही है। अगले दो वर्षों में हमारा लक्ष्य झारखंड को इतना ताकतवर बनाना है, कि वह अपने बलबूते देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो सके। हम सबसे पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि गांव को मजबूत किए बिना राज्य को मजबूत नहीं बना सकते हैं।

    *_मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का दिया तोहफा_*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 249 करोड़ 80 लाख 30 हज़ार 527 रुपए की 402 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया । इसमें 137 करोड़ 01 लाख 5 हज़ार 282 रुपए की 141 योजनाओं की नींव रखी गई , जबकि 112 करोड़ 79 लाख 85 हज़ार 245 रुपए की 241 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। वहीं, विभिन्न योजनाओं के 1 लाख 13 हज़ार 800 लाभुकों के बीच करीब 221 करोड़ 78 लाख रुपए की परिसंपत्तियों बांटी गई।

    *_इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता और श्री बादल, विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद, झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य श्री फागू बेसरा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे तथा जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉक्टर अनीता शर्मा को मिला इंटरनेशनल अटल अवार्ड
    Next Article नई दिल्ली में आयोजित समारोह में कुणाल षाडंगी अटल तिरंगा सम्मान-2023 अवार्ड से सम्मानित

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.