Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्यापति परिसर , गोलमुरी में मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के सौजन्य से वार्षिक विद्यापति कैलेंडर सह पंचांग का हुआ विधिवत लोकार्पण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विद्यापति परिसर , गोलमुरी में मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के सौजन्य से वार्षिक विद्यापति कैलेंडर सह पंचांग का हुआ विधिवत लोकार्पण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विद्यापति परिसर , गोलमुरी में मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के सौजन्य से वार्षिक विद्यापति कैलेंडर सह पंचांग का हुआ विधिवत लोकार्पण

    आज दिनांक 24 दिसंबर को विद्यापति परिसर , गोलमुरी में मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के सौजन्य से वार्षिक विद्यापति कैलेंडर सह पंचांग का विधिवत लोकार्पण किया गया । जिसमे मुख्यअतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री संजीव चौधरी जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जल संसाधन विभाग जमशेदपुर के पूर्व मुख्य अभियन्ता श्री अशोक कुमार दास और एल बी एस एम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक अविचल जी उपस्थित हुए ।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत उदघाटन किया गया उसके बाद बाबा विद्यापति जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।स्वस्तिवाचन पंडित बिपिन कुमार झा ने किया जबकि भगवती वन्दना श्री शंकर नाथ झा के द्वारा किया गया ।अतिथियों को पुष्पगुच्छ और पाग शाल से सम्मानित किया गया ।परिषद के कैलेंडर के सहयोगकर्ता श्री मोहन ठाकुर जी ( मानगो ) श्री पंडित बिपिन कुमार झा ( मानग़ो ) , श्री अनिल झा ( आदित्यपुर ) को उनके योगदान के लिए शाल और पाग ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।सहयोगकर्ता रश्मि विकाश सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।कैलेंडर के पंचांग के निर्माता पंडित कपिलदेव मिश्र जी हैं जबकि कैलेंडर फोटो को बनाने और सजाने का काम श्री अरुण कुमार झा कलाकार जी के द्वारा किया गया है ।पंडित कपिलदेव मिश्र जी को संस्था के तरफ़ से सम्मानित किया गया ।मुख्यअतिथि श्री संजीव चौधरी जी अपने संबोधन में कहा की मैं सांस्कृतिक परिषद के विकास में अपने स्तर से हर सहयोग के लिए तैयार रहूँगा । विशिष्ट अतिथि श्री अशोक अविचल और श्री अशोक कुमार दास ने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की ।लोकार्पण के बाद कैलेंडर को शहर के सभी मैथिल परिवार तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा ।आज के कैलेंडर लोकार्पण और पंचांग विमोचन में स्वागत संबोधन महासचिव सुजीत कुमार झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता सोमनाथ मिश्र जी ने किया । अध्यक्षीय उद्बोधन अध्यक्ष श्री शिशिर कुमार झा ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन श्री शिवचंद्र झा ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष पंकज रॉय , कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा , सहायक महासचिव रंजीत झा , राजेश कुमार झा , अनिल झा गम्हारिया , बबलू झा , प्रमोद झा ,गोपाल जी चौधरी , मिथिलेश झा , नवीन झा ,, बिलास झा , देवेन्द्र झा , धीरेंद्र झा , नवल चौधरी , राजीव मिश्र , सहित परिषद के सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य का योगदान रहा ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ त्रिपुरा झा , श्री मति अरुणा मिश्र ,अरुणा झा ,डॉ रवींद्र चौधरी , प्रमोद मिश्र , के के झा , अतुल झा , सरोज कांत झा , पंकज कुमार झा , सहित शहर के सभी मैथिल संस्था के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित हुए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज सुबह क्योंझर(ओड़िशा) सर्किट हाउस में विभिन्न किसान संगठनों ने केंद्रीय मंत्री
    Next Article आखिर स्कूल प्रबंधन चाहता क्या है…?? या किसी के इशारे पर ये सब किया जा रहा है : बलबीर मंडल

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.