Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमलावर हुई जमशेदपुर बीजेपी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमलावर हुई जमशेदपुर बीजेपी

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमलावर हुई जमशेदपुर बीजेपी

    पार्टी कार्यालय में सद्भुद्धि हवन कर मुख्यमंत्री को याद दिलाया चुनावी मेनिफेस्टो

    भाजपा नेताओं की मांग, बचे हुए समय में मुख्यमंत्री पूरा करें जनता से किए गए वायदे

    जैसे- जैसे लोकसभा और विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं भाजपा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ हमलावर होती जा रही है. शनिवार को जहां जमशेदपुर महानगर भाजपा ने शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उनकी समाधि के समक्ष सांकेतिक उपवास रखने का ऐलान किया है वहीं रविवार को भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने सद्भुद्धि हवन कर मुख्यमंत्री को 2019 के चुनावी मेनिफेस्टो याद दिलाया. इस संबंध में जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि 4 साल पूर्व शहीद निर्मल महतो की समाधि पर मुख्यमंत्री ने हर साल 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वचन दिया था. उन्होंने कहा कि सद्बुद्धि हवन के जरिए मुख्यमंत्री चुनावी मेनिफेस्टो के आधार पर बचे हुए 1 साल में अपने वायदों को पूरा कर सकें इसकी कामना की गई है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है. यही वजह है कि हम भाजपाई मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि मिले इसको लेकर यज्ञ हवन कर रहे हैं. इधर राजनीति में कदम रखने वाले कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में हर तरफ है भ्रम और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है, यही वजह है कि आने वाले 2024 के विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि मिले इसके लिए बीजेपी यज्ञ हवन कर रही है जिसमें बड़ी संख्या में लोग आहुति देने पहुंच रहे हैं.

    – दिनेश कुमार (पूर्व जिलाध्यक्ष- बीजेपी)

    विजय कुमार (भाजपा नेता)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचलती ट्रेन में संदिग्ध अवस्था से गायब हुआ जुगसलाई निवासी अविनाश प्रसाद का शव छत्तीसगढ़ के जामगांव नदी से बरामद,रविवार को शव पहुँचा जमशेदपुर
    Next Article जमशेदपुर टाटा स्टील की ओर से साकची मुख्य सड़क पर जेम स्टिक का आयोजन किया गया

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.