Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के 8 लाख से अधिक वंचित परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ: हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड

    राज्य के 8 लाख से अधिक वंचित परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ: हेमन्त सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 8, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *गोड्डा जिला स्थित मुंदर कोठी स्टेडियम में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” के तीसरे चरण के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण।*
    =========================
    *मुख्यमंत्री ने लगभग 441.06 करोड़ रूपए की 217 योजनाओं का किया -उद्घाटन शिलान्यास, 181303 लाभुकों के बीच लगभग 300 करोड़ 96 लाख रुपए की बांटी परिसंपत्ति।*
    =========================
    *★ आमजन के आवश्यकता अनुरूप बना रहे हैं योजना*

    *★ सर्वजन पेंशन योजना लागू करने के मामले में झारखंड देश का पहला राज्य*

    *★ राज्य के 8 लाख से अधिक वंचित परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ*

    *– श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान में हमारी सरकार जो योजनाएं बना रही है ये योजनाएं “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार”
    कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुए आवेदनों के आकलन के बाद ही तैयार की जाती है। झारखंड की आत्मा गांव में बसती है। जबतक गांव मजबूत नहीं होगा तबतक राज्य मजबूत नहीं होगा। झारखंड का जड़ कैसे मजबूत हो। इस पर हमारी सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इसका फल मिल सके। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज गोड्डा जिला स्थित मुंदर कोठी स्टेडियम में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वारा” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

    *सर्वजन पेंशन लागू करने के मामले में झारखंड देश का पहला राज्य*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वारा”
    कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार गांव- पंचायत-पंचायत पहुंच कर लोगों को उनका हक-अधिकार देने का कार्य कर रही है। पिछले दो साल में लाखों आवेदन हमें शिविर के माध्यम से प्राप्त हुए। कई तरह की समस्याएं सामने आई। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से सूची तैयार की गई। उसका परिणाम यह हुआ कि सबसे पहले हमारी सरकार ने राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा माताओं-बहनों सहित सभी जरूरतमंदों के प्रति सरकार ने संवेदना दिखाते हुए राज्य में सर्वजन पेंशन योजना लागू की। सर्वजन पेंशन योजना लागू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है। सभी जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाते हुए ससमय राज्य सरकार पेंशन उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इन सभी जरूरतमंद वर्ग को दलालों के चक्कर में फंसने को मजबूर कर दिया था। अब सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आने वाले पात्र लोगों को पेंशन के लिए विभिन्न कार्यालयों चक्कर नहीं काटना पड़ रहा है। अब उन्हें किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। हमने बुजुर्गों को सहारा दिया है। उनके हाथों में लाठी दी है। झारखंड जैसा पिछड़ा राज्य अब सभी पात्र लाभुकों एक हजार रुपए पेंशन दे रहा है।

    *वर्तमान सरकार का लक्ष्य सिर्फ जन सेवा, 8 लाख वंचित परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड 23 वर्ष का हो गया है। यह राज्य अब युवावस्था में आ गया है। लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस राज्य को दिशा देने का काम तो किया नहीं बल्कि इसे खोखला करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारी, अनुबंधकर्मी की जिम्मेवारी थी जनता की सेवा करना। सरकार कर्मचारियों को पैसा जनता की सेवा के लिए देती है। लेकिन पूर्ववर्ती सरकार, डबल इंजन की सरकार ने उन कर्मचारियों को आपकी सेवा के लिए नहीं अपनी सेवा में लोगों को लगा दिया। नतीजा है कि वर्तमान में लाखों की संख्या में समस्याओं के आवेदन हमें आज शिविरों में प्राप्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी गरीबों को आवास देने की बात कही थी। केन्द्र सरकार को मालूम है इस राज्य में गरीबों की संख्या अधिक है। हमारी सरकार गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कई कई बार केंद्र सरकार से समन्वय बनाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने हमारी बात को अनसुना कर दिया। लेकिन राज्य सरकार ने अपने दम पर 8 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का लक्ष्य तय किया है। इस निमित्त अबुआ आवास योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत तीन कमरों का सुसज्जित आवास गरीबों को दिया जाएगा। अगर 8 लाख से अधिक आवास की आवश्यकता हुई तो चरणबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

    *सुदूरवर्ती एवं पहाड़ी इलाकों में रहने वाले एसटी/एससी सहित सभी वर्ग के युवाओं को दे रहे हैं मौका*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अब सुदूरवर्ती तथा पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले एसटी/एससी सहित सभी वर्ग के युवाओं को भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु निः शुल्क कोचिंग प्रदान किया जा रहा है ताकि वे भी अधिकारी बन राज्य की सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड्डा जिला अंतर्गत करीब 800 कि०मी० सड़क का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे सूचना मिली कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। जिला प्रशासन इसपर नजर रखें। खराब कार्य करने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्टेड करें। आपके चेहरे के मुस्कान देख आपके बीच आकर हम खड़े हुए हैं। हम लोग झूठा प्रचार करने पर विश्वास नहीं करते हैं। हम लोग जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं।

    *परिवार की सभी बेटियों को मिलेगा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से राज्य की 8 लाख बच्चियों को योजना से जोड़ा गया है। परिवार की दो बेटियों को योजना का लाभ देने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। परिवार की सभी बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा। पढ़ाई से कोई भी बच्ची वंचित न रहे इस निमित्त हमारी सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड्डा जिला के युवक-युवतियां खिलाड़ियों की खेल में गतिविधि बढ़ी है। यह सुखद है। राज्य खेल को लेकर अलग पहचान बना सकता है। लेकिन 20 वर्ष तक इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। वर्तमान में गांव-गांव खेल के मैदान का निर्माण किया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब सरकार सम्मानित भी कर रही है।

    *ग्रामीणों को अब मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मिलेगा लाभ*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के ग्रामीणों को अब मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ मिल सकेगा। इस योजना के तहत ट्रांसपोर्टर को राज्य सरकार आर्थिक सहायता भी देगी। यह योजना जल्द शुरू होने वाली है, जिससे यहां के आंदोलनकारी, बुजुर्ग, महिला, छात्र-छात्राएं निःशुल्क बस में सफर कर सकेंगे।

    *मुख्यमंत्री ने लगभग 441.06 करोड़ रुपए की 217 योजनाओं का दिया तोहफा*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 441.06 करोड़ रुपए की 217 योजना की सौगात गोड्डा वासियों को दी। इसमें 6 करोड़ 96 लाख रुपए की 02 योजनाओं का उद्घाटन और 133 करोड़ 34 लाख रुपए की 215 योजनाओं की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 181303 लाभुकों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए उनके बीच लगभग 300 करोड़ 96 लाख रुपए की परिसंपत्ति बांटी।

    *_इस अवसर पर मंत्री श्री आलमगीर आलम, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता , सांसद श्री विजय हांसदा, पोड़ैयाहाट विधायक श्री प्रदीप यादव, महगामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती बेबी देवी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु मंडल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त श्री लालचंद दादेल और जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के रूटीन टीकाकरण में भी समस्याएं आ रही हैं
    Next Article योजना का नहीं मिला लाभ, मुख्यमंत्री के आदेश पर गोड्डा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी निलंबित

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.