Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के रूटीन टीकाकरण में भी समस्याएं आ रही हैं
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के रूटीन टीकाकरण में भी समस्याएं आ रही हैं

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के रूटीन टीकाकरण में भी समस्याएं आ रही हैं। सदर अस्पताल परिसर स्थित टीकाकरण केंद्र का संचालन केवल एक एएनएम के भरोसे हो रहा है। अगर आप यहां टीकाकरण के लिए आ रहे हैं तो हो सकता है आपको घंटों इंतजार करना पड़े। यहां औसतन रोजाना करीब 50 महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण होता है। टीकाकरण केंद्र में दो एएनएम की पदस्थापना है मगर उर्मिला देवी करीब डेढ़ साल से भी अधिक समय से अकेले ही पूरी व्यवस्था संभाल रही हैं। एक अन्य एएनएम को सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इनका कहना है कि एक बच्चे को पांच इंजेक्शन लगाने पड़ते हैं। दवाओं के रखरखाव से लेकर रजिस्टर मेंटेन करने का काम भी खुद ही करना पड़ता है। सात से आठ घंटे कई बार लगातार काम करना पड़ता है। टीकाकरण के लिए पहुंचे लोग शोर मचाने लगते हैं, झगड़ा करने लगते हैं। यह सब झेलना पड़ता है। गुरुवार को बच्चों का टीकाकरण कराने पहुंचे माता-पिता ने भी देर तक इंतजार करने से होने वाली परेशानी बताई। पर्याप्त संख्या में टीकाकरण कर्मी यहां तैनात करने का विभाग से आग्रह किया। ताकि गर्भवती महिलाओं और छोटे मासूम बच्चों को लंबा इंतजार न करना पड़े। गौरतलब है कि लोहरदगा में रूटीन इम्यूनाइजेशन मे तमाम चुनौतियों के बावजूद उपलब्धि बढ़िया रही है। रूटीन इम्यूनाइजेशन की प्रभारी अधिकारी डा सुलामी हीरो का कहना है कि विभाग में कर्मचारियों की कमी है। इसलिए टीकाकरण केंद्र में कर्मचारियों की कमी दूर करना उनके बस की बात नहीं है। इसी में मैनेज करके काम चलाना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगामी 11 दिसंबर दिन सोमवार को झारखंड प्रदेश के सभी बांग्ला सामाजिक संस्था एवं बांग्ला भाषाओं का संयुक्त मंच झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से….
    Next Article राज्य के 8 लाख से अधिक वंचित परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ: हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.