Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के पहल से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में 75 एचपी का नया मोटर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के पहल से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में 75 एचपी का नया मोटर

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के पहल से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में 75 एचपी का नया मोटर,75 एचपी का पंपसेट एवं 75 एचपी का नया स्टार्टर मंगलबार को संवेदक बलका कॉरपोरेशन एजेंसी के द्वारा लाया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार, जेई किशन कुमार किस्कू वहीं दूसरी तरह पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, झामुमो बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा,बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह के संयुक्त उपस्थिति में निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। इस दौरान एजेंसी के मजदूरों ने पुराने मोटर और फाउंडेशन, बेसमेंट को हटा कर नया मोटर के अनुसार उसकी नापी कर फाउंडेशन, बेसमेंट तैयार कर नया मोटर सेटअप लगाने का कार्य कर रहे हैं।
    इस तरह जिला योजना अनाबद्ध मद से 12,60,370 रुपए की लागत राशि से लगभग 10 दिनों के अंदर नया मोटर सेटअप लगा दिया जाएगा। जो की एजेंसी 1 साल तक इसका पुरी तरीके से मेंटेनेंस करेगी।
    इसके पूर्व पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं झामुमो बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह संयुक्त रूप से पंप हाउस मे लगाए जा रहे नया मोटर सेटअप का निरीक्षण किए । निरीक्षण करने के पश्चात विधायक संजीव सरदार को पुरी वस्तु स्थिति से अवगत करवाए। इस तरह ब्रिटिश जमाने का लगा हुआ मोटर को आज हटाकर नया मोटर पंप सेट लगाया का कार्य प्रारंभ हुआ। पिछले 15 सालों में जो कार्य नहीं हुआ था विधायक संजीव सरदार के कार्यकाल मे उनके प्रयास से नया मोटर लगाने का काम संभव हो पाया है। इससे बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 11 00 क्वार्टर के लोग सहित 15 हजार लोग लाभान्वित होंगे।
    पिछले कई बषो से लगातार मोटर जल जाने के कारण नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर बागबेड़ा कॉलोनी वासी के लोग परेशान सा हो चुके थे । अब नया मोटर लग जाने से बार-बार मोटर जलने की समस्या से स्थाई निजात मिल सकेगी।
    विदित हो कि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आवेदन पर विधायक संजीव सरदार ने अनुशंसा कर नया मोटर का प्राक्कलन राशि बनाने का निर्देश पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिए थे। तत्पश्चात झामुमो बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा के आवेदन पर नया मोटर लगाने हेतु 12,60,370 की राशि स्वीकृत की गई। इस राशि की स्वीकृति हेतु विधायक संजीव सरदार जिला उपयुक्त से वार्ता भी किए थे। तत्पश्चात 7,56,222 रुपए स्वीकृत कर एजेंसी को कार्य करने हेतु दी गई है। शेष राशि कार्य समाप्त होने के बाद भुगतान कर दी जाएगी।
    राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 7 दिसंबर को पोदका में आने के कारण विधायक संजीव सरदार बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस का निरीक्षण नहीं करके अपने प्रतिनिधि मंडल को पंप हाउस में कार्य निष्पादन करने हेतु भेजे हैं। ताकि जल्द से जल्द कार्य शुरू होकर बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को पानी मिलने लगे।
    इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, झामुमो बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा,बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी सुनील सिंहा ,गौरव, महेंद्र उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक पोटका, विधायक बहरागोड़ा, विधायक चाकुलिया पंचायत स्तरीय शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानों को फसल बीमा और धान खरीद के भुगतान समेत लंबित अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से की मुलाकात

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.