Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंभीर बीमारी से जूझ रहे पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के दो वर्षीय बच्ची की इलाज में दूत बनकर आये पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पहल पर हुआ निःशुल्क ऑपरेशन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गंभीर बीमारी से जूझ रहे पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के दो वर्षीय बच्ची की इलाज में दूत बनकर आये पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पहल पर हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गंभीर बीमारी से जूझ रहे पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के दो वर्षीय बच्ची की इलाज में दूत बनकर आये पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पहल पर हुआ निःशुल्क ऑपरेशन।

    जमशेदपुर। समय-समय पर दूत बन कर जमशेदपुर सहित राज्य की जनता की सहायता करने वाले सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक, भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के पहल पर फिर एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के निवासी दो वर्षीय बच्ची का निःशुल्क इलाज किया गया। दरअसल, पटमदा प्रखंड के बोड़ाम निवासी मनींद्र नाथ महतो की दो वर्षीय बेटी देवश्री महतो एक गंभीर बीमारी ओम्फलोसेले से जूझ रही थी। जिसके कारण उसके शरीर में पेट के महत्वपूर्ण अंग शरीर के अंदर न होकर बाहर निकल आये थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वे इस गंभीर बीमारी के जटिल और महंगे ऑपरेशन व उनका इलाज कराने में असमर्थ थे। जिसपर परिवार ने समाजसेवी परेश दत्ता से संपर्क साधा तथा अपनी बच्ची की परिस्थिति बताई। परेश दत्ता ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक तथा पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी को इस विषय कीविस्तृत जानकारी दी। कुणाल षाड़ंगी ने विषय की गंभीरता को देखते हुए नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य निधि केडिया को इसकी ज़िम्मेदारी दी। निधि केडिया ने तुरंत बच्ची को साकची स्थित डॉ अभिषेक चाइल्ड केयर में भर्ती करवाया। डॉ अभिषेक तथा उनके डॉक्टरो की टीम ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए लगभग तीन घंटे की मेहनत के बाद देवश्री महतो का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया। अब बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है और करीब 10 दिन के बाद उस बच्ची को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।

    पटमदा प्रखण्ड के बोड़ाम निवासी मनिंद्र नाथ महतो एवं उनके परिवार ने बच्ची का इतने बड़े ऑपरेशन में आर्थिक रूप से मदद करने हेतु नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी, बिमल बैठा, सदस्य निधि केडिया समेत अभिषेक चाइल्ड केयर के डॉक्टर अभिषेक का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में उनके परेशानी को समझते हुए संस्था एवं डॉ अभिषेक कुमार ने उनकी इतनी बड़ी मदद की उसे कभी भुला नहीं जा सकता। वहीं, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने खुशी जताते हुए बच्ची के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरीक्रिएशन क्लब के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
    Next Article जमशेदपुर के समाजसेवी पारस नाथ मिश्रा नेपाल मे सम्मानित

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.