जमशेदपुर 8 अप्रैल शहर की समाजसेवी संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वाधान में अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि के अवसर पर बारीडीह रीक्रिएशन क्लब के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास जी जुगसलाई के विधायक श्री मंगल कालंद्री जी सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह जी मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव जी तीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह जी तीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह जी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह जी शहीद मंगल पांडे के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व श्री क्लब के अध्यक्ष अमृत झा धर्मेंद्र तिवारी अखिलेश सिंह कुंदन कुमार सिंह सतीश शर्मा अभिषेक कुमार पूरन गुरुंग अनूप नारायण चंदन राय अमरिंदर सिंह विवेक कुमार निकेश कुमार रविंद्र शुक्ला संजय गोराई राकेश सिंह गणेश राव का सहयोग सराहनीय रहा उपरोक्त रक्तदान शिविर में पंचानवे यूनिट रक्त संग्रह किया गया अंत में समस्त अतिथियों एवं रक्त दाताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद जन सेवक समिति के संस्थापक शहीद मंगल पांडे क्लब के मार्गदर्शक चंद्रशेखर सिंह के द्वारा किया गया

