Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपकी योजनायें, अपनी योजनाओं को जानें
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आपकी योजनायें, अपनी योजनाओं को जानें

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपकी योजनायें, अपनी योजनाओं को जानें

    सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
    ———————–

    सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत, कक्षा 8 से 12 तक की छात्राओं को कुल ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वहीं 18-19 वर्ष की आयु होने पर छात्राओं को एकमुश्त ₹ 20,000 दी जाती है। इस योजना के तहत कुल ₹ 40,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

    इस योजना के तहत राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद की जाती है। इससे बाल विवाह प्रथा पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाती है और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाता है। योजना के अंतर्गत ड्रॉप आउट किशोरियों को स्कूल /कॉलेज से जोड़ने की भी विशेष पहल की जाती है।

    *योजना की पात्रता*

    • माता/पिता आयकर दाता नहीं हो।
    • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र हो, जिसकी छायाप्रति संगलन करना अनिवार्य होगा
    • बालिका एवं उनके माता का आधार प्रमाण-पत्र उपलब्ध हो, जिसकी छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा
    • बालिका का बैंक / पोस्ट ऑफिस में खाता हो, जिसकी छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा
    • माता/पिता केन्द्र सरकार/राज्य सरकार/केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में स्थायी रूप से नियोजित या सेवानिवृत्त नहीं होने चाहिए।
    • 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभार्थी का नाम उस कैलेण्डर वर्ष के 01 जनवरी अथवा उसके पश्चात् पुनरीक्षित झारखण्ड राज्य की मतदाता सूची में पंजीकृत होना चाहिए।

    *यह मिलेगा लाभ*

    • कक्षा 8वीं में ₹2,500
    • कक्षा 9वीं में ₹2,500
    • कक्षा 10वीं में ₹5,000
    • कक्षा 11वीं में ₹5,000
    • कक्षा 12वीं में ₹5,000

    •18-19 वर्ष की आयु की किशोरी को एकमुश्त ₹20,000
    अनुदान

    *योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया*

    • क्षेत्र अन्तर्गत सीधे अथवा आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में आवश्यक प्रमाण-पत्रों/अभिलेखों के साथ विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र समर्पित करना होगा। प्रमाण-पत्रों/अभिलेखों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा
    • प्रारंभ में इस योजना के तहत पूरी प्रक्रिया मैनुअली की जायेगी तथा कालान्तर में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पन्न कराई जायेगी

    *योजना का कार्यान्वयन*

    बाल विकास परियोजना के संबंधित महिला पर्यवेक्षिका द्वारा लाभार्थी का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। योग्य पाये जाने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा लाभार्थियों का आवेदन अपनी अनुशंसा के साथ संबंधित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों की समीक्षा के पश्चात स्वीकृति प्रदान की जाएगी। स्वीकृति मिलने पर लाभुक के बैंक खाते में राशि ABPS/NEFT / RTGS / PFMS के माध्यम से भुगतान की जाएगी।

    *योजना के लाभार्थी*

    सरकारी तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और Right To Education (RTE) के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाली सभी किशोरियां योजना के लाभार्थी होंगी।

    *नोट-* 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किये जा रहे सभी पंचायत स्तरीय शिविर में भी सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामूहिक कीर्तन करने से शारीरिक शक्ति के साथ साथ मानसिक शक्ति भी एक ही भाव धारा में बहने लगती है
    Next Article कोशिश संस्था के संरक्षक समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने नगर कीर्तन के स्वागत व सेवा में लगाया स्टॉल

    Related Posts

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    May 27, 2026

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    May 27, 2026

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.