Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महात्मा गांधी ने भारत के आजादी की जबकि जेआरडी टाटा ने देश को आर्थिक रूप से सबल बनाने की लड़ाई : अरुण मायरा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    महात्मा गांधी ने भारत के आजादी की जबकि जेआरडी टाटा ने देश को आर्थिक रूप से सबल बनाने की लड़ाई : अरुण मायरा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महात्मा गांधी ने भारत के आजादी की जबकि जेआरडी टाटा ने देश को आर्थिक रूप से सबल बनाने की लड़ाई : अरुण मायरा

    शुक्रवार की शाम एक्सएलआरआइ में जेआरडी टाटा व्याख्यान का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारत के योजना आयोग के पूर्व सदस्य सह बीसीजी इंडिया के चेयरमैन अरुण मायरा
    जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के एमडी सह एक्सएलआरआइ के चेयरमैन टीवी नरेंद्रन मौजूद थे. दोनों ने एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, जेआरडी टाटा सेंटर फॉर बिजनेस एथिक्स के चेयरमैन फादर कुरुविला पांडिकुट्टू व डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान अरुण मायरा ने देश के भावी मैनेजरों को बिजनेस एथिक्स पर संबोधित किया. उन्होंने कहा, आम तौर पर नयी पीढ़ी के लोगों के जेहन में यह बातें रहती हैं कि बड़ी कंपनियां व्यापार करती हैं, और केवल मुनाफा कमाती हैं. वह राष्ट्र निर्माण में कार्य नहीं करती है. लेकिन इस बात को टाटा ग्रुप में गलत साबित किया है. कहा कि जब महात्मा गांधी भारत को आजाद करने की लड़ाई लड़ रहे थे, उस वक्त जेआरडी टाटा भी एक लड़ाई लड़ रहे थे. वह लड़ाई थी भारत को आर्थिक रूप से सबल बनाने की. श्री मायरा ने कहा कि “जेआरडी टाटा को जब भी कोई कड़ा फैसला लेना होता था तो वे खुद से पूछते थे कि टाटा के लिए क्या अच्छा होगा और भारत के लिए क्या अच्छा होगा और अगर दोनों के बीच कोई टकराव हुआ तो वह उस निर्णय के साथ आगे बढ़ेंगे जो भारत के लिए अच्छा होगा. जेआरडी टाटा के नेतृत्व गुण से हर किसी को सीख लेने का आह्वान किया. अरुण मायरा ने प्रबंधन क्षेत्र में भागवत गीता के संदर्भ का उदाहरण देकर कि गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उत्तर दिया-तुम्हारा अधिकार केवल कर्म पर है, फल पर नहीं. उन्होंने कहा कि आपको अपना काम अपनी सर्वोत्तम क्षमता से करनी चाहिए, लेकिन आपकी सफलता का फल के आनंद सिर्फ आपके अकेले के लिए नहीं होनी चाहिए. कहा कि उस पर दुनिया में हर उस इंसान का हक है जिसने आपको बनाया है. उन्होंने अंत में कहा, “समाज को अर्थव्यवस्था के साथ फिर से जुड़ना होगा.

    ———-
    एक्सएलआरआइ में विद्यार्थी को बिजनेस एथिक्स का कोर्स है अनिवार्य
    जेआरडी टाटा सेंटर फॉर बिजनेस एथिक्स के चेयरमैन फादर कुरुविला पांडिकुट्टू ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि एक्सएलआरआइ ना सिर्फ बिजनेस लीडर तैयार करती है बल्कि उनमें एथिकल वैल्यू का समावेश हो इसके लिए खास तौर पर कोर्स को डिजाइन किया गया है. जिसके तहत हर विद्यार्थी को बिजनेस एथिक्स के 11 कोर्स करने अनिवार्य होते हैं. एक्सएलआरआइ के आने वाले शैक्षणिक वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता सम्मेलन की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने टाटा स्टील की ओर से चलायी जा रही एथिक्स पर आधारित कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी जिक्र किया.
    —–

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड राज्य का पहला ओटीटी प्लेटफार्म सीनेमैजीक्स का लॉन्चिंग सेरेमोनी का आयोजन शुक्रवार कों आयोजित किया गया, झारखण्ड राज्य के मंत्री चम्पाई सोरेन के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बरहेट, साहिबगंज से “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम के तीसरे चरण का किया शुभारंभ

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.