Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बलविंदर सिंह टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बने
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बलविंदर सिंह टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बने

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बलविंदर सिंह टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बने
    गुरुशरण सिंह को दी गई महासचिव की जिम्मेवारी
    टेल्को गुरुद्वारा ने इतिहास गढ़ा, लॉटरी से चुने गए प्रधान
    जमशेदपुर। टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के नए प्रधान सरदार बलविंदर सिंह होंगे और महासचिव की जिम्मेवारी सरदार गुरुचरण सिंह जी को सौंपी गई है। यह सब कुछ शहर में एक नई परंपरा के अनुसार हुआ। नाम चयन की पूरी प्रक्रिया लॉटरी से संगत की उपस्थिति में हुई। जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज से हुकुमनामा लिया गया और हजूरी ग्रंथी ने अरदास की और पर्ची उठाई और पहली पर्ची सरदार बलविंदर सिंह की निकली और उन्हें नया प्रधान अगले तीन साल के लिए घोषित कर दिया गया।
    इससे पहले बुधवार को टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में निवर्तमान प्रधान गुरमीत सिंह तोते ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी और नए प्रधान के लिए नाम आमंत्रित किए। धार्मिक अकाली दल में 50 साल से ज्यादा सेवा देने वाले सरदार राम किशन सिंह जी के बेटे सरदार बलविंदर सिंह एवं गुरुशरण सिंह ने अपना नाम प्रधान पद के लिए दिया। दोनों में सहमति बनाने की कोशिश हुई जब किसी नाम पर सहमति नहीं बनी तो संगत के उपस्थिति और गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के हजूरी में पर्ची निकालने पर फैसला हुआ।
    इधर बलविंदर सिंह को प्रधान चुन लिए जाने पर निवर्तमान प्रधान गुरमीत सिंह तोते ने बधाई दी और अपनी ओर से हरसंभव पूर्व की तरह सहयोग देने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारी गुरु घर के प्रति समर्पण और निष्ठा रखते हैं और मिलजुल कर कमेटी का गठन करेंगे।
    इस मौके पर सरदार सुखदेव सिंह, सरदार हीरा सिंह, सरदार कलविंदर सिंह, स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी कुलविंदर कौर, महासचिव बीबी अमृत कौर, नौजवान सभा के मनिंदर सिंह कमलजीत सिंह, बीबी कमलजीत कौर बीबी मनजीत कौर आदि उपस्थित थे। तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव एवं पूर्व प्रधान सरदार इंदरजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर, प्रधान अमरजीत सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि अन्य गुरुद्वारों में भी इसी तरह मुख्य सेवादार को चुना जाएगा और मतदान की नौबत नहीं आएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन
    Next Article पिछले वर्ष 27 जुलाई 2022 को सीतारामडेरा अंतर्गत भालूबासा लाइन नम्बर 5 निवासी सुरजबली सिंह की हत्या हुई थी…….

    Related Posts

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.