Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 5, 2023Updated:April 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षा में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी श्री बलजीत सिंह बेदी ने घोषणा किया कि प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय का आगमन जमशेदपुर में 7 अप्रैल को रात्री समय में हो रहा है और 8 अप्रैल को सुबह 10:00 से वृहत पैमाने पर *जय भारत सत्याग्रह यात्रा* को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विशाल बैठक आयोजित की गई है। जिसमें जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने आह्वान किया कि जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी जिला में निवास करने वाले, सभी प्रदेश प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, वरीय नेता, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी के अलावा अग्रणी संगठन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, छात्र कांग्रेस, सेवादल, इंटक, ओबीसी विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, विधि प्रकोष्ठ, इंटक, एआईपीसी, किसान विभाग कांग्रेस, असंगठित कामगार कांग्रेस, केकेसी, खाद्य आपूर्ति विभाग कांग्रेस, मनरेगा, विधुत विभाग, सहकारिता विभाग, क्रिडा विभाग कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठ, विभाग, मोर्चा के पदाधिका और कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया है। जिला प्रभारी श्री बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि जमशेदपुर जिला के लिए यह गौरव का क्षण है कि प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय जी का आगमन इस जिले में प्रथमवार हो रहा है, जिस के उपलक्ष में सभी कार्यकर्ता उत्साहित है साथ ही माननीय श्री राहुल गाँधी के संदेश, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्षगण, पूर्व सांसदगण, कार्यकर्ताओं को आंदोलन के संबंध में और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में अपना पक्ष रखेंगे।
    जिलाध्यक्ष के तत्वावधान में सभी तैयारी को पूर्ण करने हेतू दिशानिर्देश दिया। जय भारत सत्याग्रह यात्रा को सफल बनाने हेतू स्वागत समिति, प्रचार-प्रसार समिति, जिला स्तरीय तैयारी समिति का गठन का प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वेच्छा से कार्यक्रम में सेवा देने वाले नेतागण बढ़ चढ़कर आगे आये। प्रदेश प्रभारी का आगमन रूट पारडीह से जमशेदपुर परिसदन तक दिनांक 7 अप्रैल को रात्री समय होगा और 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे से विशाल कार्यक्रम आयोजित होगा।
    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत अध्यक्षगण सहित कांग्रेसजन बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लें। अपने नेताओं के स्वागत में पहुँचें, आगे के आंदोलन और कार्यक्रम को ध्यान पूर्वक अपने वरिष्ठ नेताओं को सुनें। हम सबों को 2024 के लक्ष्य को आगे रख कर कदम बढ़ाना है।
    बैठक में स्वागत भाषण कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर ने दिया। संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
    बैठक में विचार रखने वालों में सर्वश्री रामाश्रय प्रसाद सदस्य एआईसीसी, राकेश तिवारी प्रदेश सचिव, देबु चटर्जी, सुरेश धारी, सामंता कुमार, गुरदीप सिंह, अरूण सिंह, अतुल गुप्ता, आमिर सोहेल, आशीष ठाकुर, लक्की शर्मा, सविता राय, राजा सिंह, मोहम्मद शब्बीर लालबाबू, सुदर्शन तिवारी मुख्य रूप रहे, तथा एक स्वर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आश्वासन दिया।
    बैठक में शामिल होने वाले राकेश्वर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष इंटक, सुबोध सिंह सरदार, कमलेश कुमार पाण्डेय, प्रिंस सिंह, रामदरस चौधरी, एस डी सिंह, शफी अहमद खान, पवन कुमार बबलू, मंजीत आनन्द, अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह, अनूप मिश्र, हरिहर प्रसाद, सुशीला पाण्डेय, गीता सिंह, रानी राव, सीमा मोहंती, सुमित्रा, अजय मिश्र, चरणपाल सिंह, भरत सिंह, प्रमोद मिश्र, सुल्तान अहमद, कमलेश कुमार, राजेन्द्र सिंह नेता, ओमप्रकाश उपाध्याय, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, लव कुमार निराला, मनीष चन्द्रवंशी, मो सगीर, राजनारायण यादव, संजय झा संत, राकेश साहू, रंजीत झा, मुकेश झा, मलखान दुबे, सन्नी सिंह, वैभव उपाध्याय सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
    धन्यवाद ज्ञापन दिबेश राज चेयरमैन ओबीसी विभाग ने दिया।
    कार्यक्रम के दौरान एमजीएम मण्डल कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष अभय उपाध्याय का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णिय क्षति है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपमुखिया संघ की बैठक आयोजित
    Next Article बलविंदर सिंह टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बने

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.