भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती मालती गिलवा द्वारा चक्रधरपुर पुरना बस्ती के बलिया घाट के नदी घाट में उगते हुए भगवान भास्कर को अर्ध देकर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की साथ ही उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहीं की छठ व्रत सूर्य की उपासना का पर्व है जो काफी कठिन है फिर भी लोग 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर इस पर्व को करते हैं देश में समृद्धि एवं शांति तथा खुशहाली एवं हरियाली आए इसकी कामना के लिए यह पर्व किया जाता है हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से प्रारंभ होकर सप्तमी को प्रातः उगते हुए सूर्य को अर्थ देकर इस पर्व का समापन होता है मैं सभी छठ व्रती का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं धन्यवाद देती हूं जिन्होंने इतना कठिन व्रत को संपन्न किया

