Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ मनाने घाट गए दो लोगों के घरों का टूटा ताला एक में हो गई दस लाख की चोरी मानगो में अपराध बेकाबु : विकास सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    छठ मनाने घाट गए दो लोगों के घरों का टूटा ताला एक में हो गई दस लाख की चोरी मानगो में अपराध बेकाबु : विकास सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ मनाने घाट गए दो लोगों के घरों का टूटा ताला एक में हो गई दस लाख की चोरी मानगो में अपराध बेकाबु : विकास सिंह

    दो दिन बाद थी बेटे की सगाई, चोर ले गए लाखों का जेवर।
    मौके पर पहुंची पुलिस के खिलाफ जमकर लगा नारा।
    मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत महावीर कॉलोनी के रहने वाले उदय सिंह के घर छठ पूजा का आयोजन हुआ था । सुबह का अर्ध देने उदय सपरिवार घर में ताला लगाकर डिमना लेक गए थे । डिमना लेक में सुबह का अर्ध देकर जब उदय सिंह लौटे तो उनके होश उड़ गए घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोर अंदर प्रवेश करके घर में रखे हुए दोनों अलमीरा के साथ-साथ बॉक्स पलंग को तोड़कर घर में रखा हुआ नगद और सारे जेवरात लेकर फरार हो गए घर की स्थिति देखकर उदय की 65 वर्षीय मां कलावती देवी बेहोश हो गई । घर वालों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दिया, सुचना मिलते ही स्वयं छठ का व्रत कर रहे भाजपा नेता विकास सिंह सीधे नदी से महावीर कॉलोनी जाकर मामले की जानकारी लिया , भाजपा नेता विकास सिंह को देखते ही उदय की मां कलावती देवी फुटकर रोते हुए बताया छठ घाट जाने के पहले उन्होंने अपनी बड़ी बहू को कहा की छठ घाट में बहुत भीड़ रहती है गले का चेन और कान का झुमका घर पर ही खोल कर रख देने को कहा । साथ ही दो दिन बाद छोटे बेटे की सगाई होने वाली है नई बहू के लिए भी छठ पूजा के पूर्व जेवरात खरीद कर सगाई हेतु घर में लाया गया था । उदय ने बताया कि लगभग दस लाख के सोने के जेवरात एवं घर में रखे हुए लगभग साठ हजार रु चोरी हो गए हैं । प्रातः 4:00 बजे उदय का पूरा परिवार डिमना लेक छठ पुजा करने गया था 4:00 बजे के बाद ही चोर रॉड की मदद से घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर भीतर से दरवाजा को बंद कर आसानी से घर में रखे दो अलमीरा को तोड़कर पूरा सामान लेकर रफ्फू चक्कर हो गए । उदय के घर के बगल में ही रहने वाले उपेंद्र शर्मा के घर में चोरों ने धावा बोला मुख्य दरवाजा को तोड़ दिया लेकिन लोगों का आगमन बस्ती में वापस होने लगा इसलिए चोर उपेंद्र शर्मा के घर का केवल ताला ही तोड़ पाए लेकिन चोरी नहीं कर पाए। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह स्थानीय थानेदार को दूरभाष पर मामले की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर आकर पीड़ित परिवार का हाल लेते हुए अपराधियों को पकड़ने की बात कही । स्थानीय थानेदार के घटनास्थल पर पहुंचने पर मामला उस वक्त बिगड़ गया जब मौके पर मौजूद मोहल्ले के ही अशोक पात्रों ने बताया कि आज से एक माह पूर्व मेरे घर में चोर प्रवेश कर ताला तोड़कर एक लाख रूपए लेकर रफू चक्कर हो गए थे मौके में मेरी पत्नी की नींद टूट गई थी पत्नी ने जब शोर मचाना शुरू किया तो पत्नी के ऊपर चोरों ने रॉड से हमला कर मौके से रुपए लेकर फरार हो गए थे जिस रॉड से उदय के घर में ताला तोड़ा गया उसी आकार और लंबाई से अशोक पात्रों की पत्नी के ऊपर हमला हुआ था । अशोक पात्रों ने इसकी शिकायत उलीडीह थाने में किया था लेकिन एक महीना भी जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न हुई ना ही कोई पुलिस का अधिकारी अशोक पात्रों से आज तक मामले की जानकारी लेने का कार्य किया आक्रोशित बस्ती वासी मौके में पहुंचे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए वापस जाने की बात कही। सैकड़ो की संख्या में जुटे बस्ती वासियों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि वर्षों से कभी भी महावीर कॉलोनी में पुलिस की गस्ती नहीं हुई है मोहल्ले में खुलेआम ब्राउन शुगर, गांजा और हीरोइन की बिक्री हो रही है शाम ढलते ही लोग अपने घर में अपराधियों के डर से कैद हो जाते हैं । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की पूरे मानगों में अपराध बेकाबू हो गया है । जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक में अखबार के माध्यम से लोगों को भरोसा दिलाया था कि निश्चित होकर छठ कीजिए किसी प्रकार की दिक्कत ना होगी यहां तो दिक्कत होना तो दूर यहां परिवार की पूरी जिंदगी तबाह हो गई । विकास सिंह ने बताया कि अगर अपराधी नहीं पकड़े गए और उदय के घर से हुई चोरी का माल जिसकी कीमत लगभग दस लाख हैं वापस नहीं मिला तो बस्तीवासियों के साथ उलीडीह थाने में हल्ला बोल का कार्यक्रम कर कुंभकरणीय निद्रा में सोई जिला प्रशासन को उठाने का कार्य किया जाएगा । मौके में विकास सिंह ,दुर्गा चरण दत्ता,दीपक सुंडी, राम सिंह कुशवाहा ,मुकेश तिवारी सहित सैकड़ो बस्ती वासी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य मालती गिलवा द्वारा चक्रधरपुर पुरना बस्ती के बलिया घाट के नदी घाट में उगते हुए भगवान भास्कर को अर्ध देकर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की

    Related Posts

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    July 6, 2026

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    July 6, 2026

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

    रामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल

    जमशेदपुर में चापड़ के बल पर लूट की कोशिश, दो बदमाश दबोचे गए

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.