Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपकी योजनाओं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त नें की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आपकी योजनाओं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त नें की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपकी योजनाओं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त नें की बैठक

    *शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर कल्याणकारी योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए गए निदेश*

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपयुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा आज वर्चुअल बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतू की रही तैयारीयों की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा प्राप्त दिशा निदेशो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा सभी शिविरो में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर कल्याणकारी योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त कर लाभ प्रदान करने के निदेश दिए गए।

    बैठक के दौरान उप -विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के द्वारा पूर्व की वर्ष में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आई चुनातियों को देखते हुए तैयारियां करने तथा लोगो के सहूलियत को देखते हुए शिविर में पर्याप्त मात्रा में ज़ेरॉक्स / फोटो कॉपी स्टॉल लगाने, पेयजल की व्यवस्था के निदेश दिया गया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त नें 24 नवंबर 2023 से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायतो में आयोजित होने वाले शिविर में विभिन्न विभाग (जैसे स्वास्थ्य केंद्र, आधार केंद्र, जन्म मृत्यु निबंध केंद्र, आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व, मनरेगा, आवास,पशुपालन, पेयजल, शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण विभाग, समाजिक सुरक्षा, वन विभाग, श्रम विभाग, आयुष्मान कार्ड केंद्र, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, जेएसएलपीएस, अबुआ आवास योजना, बैक आदी) का स्टॉल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त कर निश्चित समयावधि में लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। आगे उपायुक्त ने सरकार की नई योजनाओं जैसे अबुआ आवास, क़ृषि क्रेडिट कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आदी का व्यापक प्रचार प्रसार कर योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने के निदेश दिए इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी शिविरों में फोटो कॉपी/जेरोक्स हेतू पर्याप्त व्यवस्था रहें तथा लोगो के सहूलियत को देखते हुए तीन-तीन आधार केंद्र का संचालन करे ताकि किसी भी परिस्थिति में लोगो को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इस दौरान उपायुक्त नें शिविर में योजनाओं के अतिरिक्त प्राप्त विभिन्न शिकायतों के निराकरण की बेहतर प्रयास करने की बात कही। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को शिविर के सफल संचालन हेतु स्टॉल का नंबरिंग करने, सहायता केंद्र स्थापित करने तथा क्षेत्रीय एवं प्रखंड स्तर पर विभिगीय पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा प्रत्येक शिविर में कल्याण मंच बनाकर विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परीसंपत्तियों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में उपरोक्त के अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दोराइबूरु , अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री गिरजा शंकर महतो, जिला पूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
    Next Article मानवता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रक्तदाता

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.