Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लेने निकले उपायुक्त- एसपी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लेने निकले उपायुक्त- एसपी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लेने निकले उपायुक्त- एसपी

    आदित्यपुर- गम्हरिया के विभिन्न छठ घाटों का लिया जायजा समस्याओं को युद्धस्तर पर दुरुस्त करने के दिए निर्देश

    बाबाकुटी छठ घाट पर झेलना पड़ा प्रशासनिक अधिकारियों को विरोध, एसडीओ ने कहा एक मौका दें अगले साल दूर हो जाएगी परेशानी

    लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का शनिवार को उपायुक्त एवं एसपी ने गम्हरिया से लेकर आदित्यपुर के छठ घाटों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारियों को युद्धस्तर पर छठ घाटों की साफ- सफाई और पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने 32 नंबर कुलुपटंगा छठ घाट पर गंदे पानी का बहाव और आसपास फैले गंदगी को साफ करने और पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही स्थानीय कमेटियों से सामंजस्य स्थापित कर विधि- व्यवस्था कायम करने की बात कही. इस दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावे आदित्यपुर नगर निगम के ने वर्तमान मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे. इसके बाद प्रशासनिक काफिला बाबा कुटी छठ घाट पहुंचा. बता दे कि इस साल भी प्रशासनिक स्तर पर बाबा कुटी छठ घाट को डेंजर जोन घोषित कर दिया गया है. इसको लेकर प्रशासनिक टीम को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा, हालांकि उपायुक्त ने साफ तौर पर कहा है कि घाट पर प्रशासनिक स्तर से छठ व्रत करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. बता दे कि पिछले 3 साल से इस घाट को डेंजर जोन घोषित किया जा रहा है, जबकि 65 लाख की लागत से यहां छठ घाट का निर्माण कराया गया है, जो उद्घाटन के बगैर ही डेंजर बन चुका है, जो कहीं ना कहीं नगर निगम के भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहा है. वैसे यहां निवर्तमान मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव नहीं पहुंचे. उपायुक्त के जाते ही छठ व्रती महिलाओं ने करीब 1 घंटे तक एसडीओ को घेरे रखा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया. स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ हजार व्रती यहां छठ करने हर साल जुटते हैं. डेंजर जोन घोषित कर देने से उनके समक्ष दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. एसडीओ पारुल सिंह ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया, कि छठ पर्व के बाद पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी. फिलहाल लोक आस्था के पर्व में किसी तरह का कोई विघ्न उत्पन्न ना हो इसको लेकर सावधानी पूर्वक व्रत को पूर्ण करें. वहीं एसडीओ ने नगर निगम प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ. इधर एसपी डॉ विमल कुमार ने पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक को लेकर विशेष नियम बनाएगा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

    – रविशंकर शुक्ला (उपायुक्त- सरायकेला)

    डॉ विमल कुमार (एसपी)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पिछले दिनों मोतियाबिंद जांच शिविर में चयनित 5 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर 17नवंबर को मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया
    Next Article जमशेदपुर कदमा उलियान स्थित नील सरोवर की जमीन का अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के सदस्यों ने शनिवार को जमकर ……

    Related Posts

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    July 16, 2026

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    July 16, 2026

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

    चाकुलिया में मुख्य सड़क पर पहुंचे चार हाथी, मची अफरा-तफरी, कुछ देर बाधित रहा आवागमन

    जमशेदपुर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस का बड़ा ए

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.