Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2023Updated:November 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    कारा सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, कारा में संसीमित बंदियों के सुरक्षा, मूलभूत सुविधा सहित कई बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश

    आज दिनांक 17.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों/बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों/बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, जिला बाल की प्रतिनियुक्ति, पुलिस हाउसिंग निर्माण बोर्ड द्वारा निर्माणाधीन भवन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वॉच टावर एवं मेन गेट मोर्चा पर सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, इसके अलावा मेन गेट में तलाशी हेतु पुरुष बल की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

    वहीं बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रभारी कारा अधीक्षक से कारा के सुरक्षा सहित भोजन, पानी, शौचालय एवं साफ सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई एवं निर्देश देते हुए कहा कि कारा में संसिमित कैदियों/बंदियों को जेल मैनुअल का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें। कैदियों/ बंदियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन सहित उनके मूल अधिकार में बिना किसी प्रकार की कोताही बरतें उपलब्ध कराएं।

    बैठक में बताया गया कि पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के द्वारा जेल में निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उपायुक्त ने जल्द से जल्द भवन को हस्तगत कराने हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा कारा में लगे सोलर लाइट की शीघ्र मरम्मती हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यरत कर्मियों एवं कारा सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं, पुलिसबल, कक्षपाल, कारा में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, जैमर, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता सहित सभी जरूरी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द जैमर लगाने हेतु अहम दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा.पु.से.), अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, प्रभारी कारा अधीक्षक श्री सत्येन्द्र चौधरी, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अबीश्वर मुर्मू, कारापाल श्री प्रियरंजन सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने आज मिहिजाम में छठ घाटों का किया निरीक्षण
    Next Article राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान के समर्थन में सीपीआई के राज्य परिषद सदस्य सह जामताड़ा जिला सचिव कन्हाई चंद्रमाल पहाड़िया ने एसपी से बागडेहरी थाना प्रभारी को हटाने की किया मांग

    Related Posts

    राज्य में लागू 2013 जमीन अधिग्रहण कानून का विस्थापितों को मिले लाभ

    July 14, 2026

    नितिन गडकरी से मिले अर्जुन मुंडा, खूंटी बाइपास समेत झारखंड की सड़क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर हुई चर्चा

    July 14, 2026

    जमशेदपुर: तीन दिवसीय राखी मेले का शुभारंभ, तुलसी भवन में सजी राखियों और उपहारों की आकर्षक प्रदर्शनी

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्य में लागू 2013 जमीन अधिग्रहण कानून का विस्थापितों को मिले लाभ

    नितिन गडकरी से मिले अर्जुन मुंडा, खूंटी बाइपास समेत झारखंड की सड़क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: तीन दिवसीय राखी मेले का शुभारंभ, तुलसी भवन में सजी राखियों और उपहारों की आकर्षक प्रदर्शनी

    लातेहार: 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

    परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन

    जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी मामले में युवक से पूछताछ, टुईलाडूंगरी में कई ठिकानों पर जांच

    धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल

    कोडरमा: नाबालिग को भगाकर शादी करने के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस पर युवती का चाकू से हमला, आरोपी फरार

    मंदिर और स्कूल के पास सरकारी शराब दुकान के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.