Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 20 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में लगने वाले बाल मेला के लिए विधायक सरयू राय ने सिदगो॓ड़ा टाउन हॉल मैदान में की अहम बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विश्व बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 20 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में लगने वाले बाल मेला के लिए विधायक सरयू राय ने सिदगो॓ड़ा टाउन हॉल मैदान में की अहम बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 20 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में लगने वाले बाल मेला के लिए विधायक सरयू राय ने सिदगो॓ड़ा टाउन हॉल मैदान में की अहम बैठक. मेला आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की.

    जमशेदपुर। आज दिनांक 15 नवंबर को सिदगोड़ा टाउन हॉल मैदान में विश्व बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 20 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित होने वाले बाल मेला 2023 को लेकर विधायक सरयू राय ने आयोजनकर्ताओं व समर्थकों के साथ अहम बैठक की. इस दौरान बाल मेला की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई. विधायक सरयू राय ने बताया की बाल मेला का उद्घाटन दिनांक 20 नवंबर को संध्या 04ः00 बजे होगा. इसी दिन गायत्री परिवार के द्वारा 1001 दीपों से यज्ञ किया जाएगा. 21 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक प्रातः 09ः00 बजे लेकर 11ः00 बजे तक बच्चो का पंजीयन होगा. प्रतिदिन दो बजे तक खेल प्रतियोगिता होगी और अपराह्न 03ः00 बजे से कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण होगा. इसके साथ ही दिनांक 21 नवंबर को हैड शो, 23 तारीख को माईम शो व 22 तारीख को बच्चों के लिए बाल फिल्म दिखाया जाएगा. मेले में प्रति दिन विभिन्न राज्यों के संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम होंगे. 23 नवंबर को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विविध आयामों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाएगा. मेले में एनसीईआरटी, एनबीटी एवं प्रभात प्रकाशन के अधिकारियों द्वारा भी स्टाल लगाया जाएगा और बच्चों के शैक्षणिक विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जायेगी. बच्चो के बाल मन, विज्ञान, बच्चो के लिए दुनियाभर में बने नियम कानून की जानकारी बच्चो एवं बच्चो के गार्डियन को प्रदान कि जाएगी. विभिन्न प्रकार के फूड के स्टाल भी इस मेले के आनंद को दोगुना करेंगे. इस तरह कुल मिलाकर 50 स्टाल मेले में लगाए जाएंगे. मेले में बच्चों का पंजीयन आनलाईन
    https://tinyurl.com/BaalMela2023Application
    इस लिंक के माध्यम से होगा. सभी स्कूलों के मेले में भाग लेने वाले बच्चों के पंजीयन कराने के लिए कहा गया है. टोले-मोहल्ले में स्तिथ स्कूलो में संपर्क मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा. जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों के सभी शिक्षकों को मेले में शामिल होकर इस मेले का हिस्सा बनने का आवाह्न किया जाएगा.

    इस मेले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो दिनांक 22 नवंबर को आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे साथ ही राज्य बाल संरक्षण आयोग के पदाधिकारी भी इस मेले में शामिल होगे और मेले के आयोजन व मेले के संचालन में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग व राज्य बाल संरक्षण आयोग की महत्ती भूमिका रहेगी.

    बैठक में मुख्य रूप से रामनारायण शर्मा, एस पी सिंह, सुधीर कुमार, राजेश कुमार, राज सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, आकाश साह, एम चन्द्रशेखर राव, अजय सिन्हा, मंजु सिंह, अमित शर्मा, विजय नारायण सिंह, विनोद यादव, विनोद राय, शंकर कर्मकार, दुर्गा राव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मिस्टु सोना, किरण सिंह, रंजीता राय, पिंकी विश्वास, पुतुल सिंह आदि मौजुद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में गोविन्दपुर में ….
    Next Article श्री श्री 108 नव दुर्गा समिति चौकुन्दा की और से नव दुर्गा मंदिर निर्माण लक्की ड्रा खेल परिणाम घोषित

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.