Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित

    आयोजित समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त ने कई अहम बिंदुओं पर दिए आवश्यक एवं अहम दिशा निर्देश

    आज दिनांक 09.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    *विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा*

    बैठक में छात्र छात्राओं के नामांकन एवं ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर प्रविष्टि, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के नामांकन, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं ई विद्या वाहिनी पोर्टल प्रविष्टि, पोशाक वितरण कक्षा 1 से 8 तक (डीबीटी), खोले गए बैंक खाता की समीक्षा, राइट टू एजुकेशन के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन की स्थिति, नोट बुक प्राप्ति एवं वितरण, स्कूल बैग प्राप्ति एवं वितरण के अलावा स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम, बेंच डेस्क क्रय सहित अन्य बिंदुओं पर बारी बारी से समीक्षा किया गया।

    *बच्चे ड्रॉप आउट नहीं होने चाहिए*

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करें, छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति को लगातार मॉनिटर करें। बच्चे ड्रॉप आउट ना हो इसके लिए पर्याप्त कदम उठाएं। उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 6+ आयु के बच्चों की सूची को प्राप्त कर इसका मिलान नजदीकी विद्यालय के कक्षा 01 में नामांकित छात्र/छात्राओं से करें। किसी भी परिस्थिति में बच्चे ड्रॉप आउट नहीं हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं, जागरूकता लाएं।

    *बाल विवाह की सूचना सीधा हमें दें सकते है – उपायुक्त*

    बच्चों की उपस्थिति को मॉनिटरिंग करें। कहीं बाल विवाह तो नहीं हो रहा, इस पर कड़ी निगरानी रखें। बाल विवाह बहुत ही चिंता का विषय है, इसे हर हाल में रोकना है, यह हमारी प्राथमिकता है। बाल विवाह से सम्बन्धित सूचना को सीधा हमसे साझा करें।

    वहीं उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डन को ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर नियमित उपस्थिति दर्ज करने हेतु निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा नामांकित बच्चों में से छूटे हुए बच्चों के बैंक खाता खुलवाने की समीक्षा कर पदाधिकारी एवं एलडीएम को संबंधित बैंक प्रबंधक से समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया, साथ ही उन्होंने शत प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बनाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बैठक के क्रम में इसके अलावा कक्षा 1 से 8 तक डीबीटी के माध्यम से पोशाक राशि के वितरण, किताब, स्कूल बैग एवं नोटबुक वितरण आदि की समीक्षा कर शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जिसका खाता नहीं खुला है (कक्षा 1 एवं 2 को छोड़कर) को पोशाक उपलब्ध कराने हेतु स्वयं सहायता समूह से प्रस्ताव प्राप्त हुआ है इसका मूल्यांकन कर कार्यादेश निर्गत करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    वहीं बैठक में इसके अलावा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, बेंच डेस्क, शौचालय, चहारदीवारी, रंगरोगन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान उपायुक्त ने बेंच डेस्क क्रय हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं जिला अंतर्गत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में राइट टू एजुकेशन एक्ट 2009 के तहत गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के नामांकन एवं एक्ट के अनुपालन को लेकर निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध नामांकन सुनिश्चित करने एवं अन्य बिंदुओं पर आवश्यक का निर्देश दिया। उन्होंने कहा जो भी निजी विद्यालय एक्ट का उल्लंघन करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालय स्वास्थ्य एवम कल्याण कार्यक्रम की भी समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गई जिसमें उन्होंने निर्देश दिया कि शत प्रतिशत विद्यालय द्वारा कार्यक्रम के तहत कक्षा संचालित कर मंथली रिर्पोटिंग की जाए, तथा सभी विद्यालय प्रशन पेटी स्थापित करें ताकि बच्चे अपनी समस्याओं को बेझिझक रख सकें, साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवम शिक्षा विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को विद्यालय में स्वास्थ्य कैंप लगाकर इलाज करने का निर्देश दिया।

    आगे उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को उक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति का गठन कर बैठक करने का निर्देश दिए।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, संबंधित प्रखंड के बीईईओ, सेंटर फ़ॉर कैटालाइजिंग चेंज के प्रोग्राम ऑफिसर श्री कृष्णा कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिक से अधिक किसानों को लैम्पस में करें निबंधन; सुयोग्य किसानों से करें धान की खरीदारी – उपायुक्त
    Next Article जिन विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है, वैसे स्थलों में कराएं बायो फेंसिंग

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.