Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की सुर्खियों को जानें
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड की सुर्खियों को जानें

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड की सुर्खियों को जानें

    हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर श्याम भक्त मंडली के द्वारा उचित मूल्यों पर दीपावली की मिठाइयाँ शहरवासियों कों उपलब्ध करवाने हेतु तमाम प्रबंध किये जा रहे हैं, इसके तहत बुकिंग के आधार पर सभी कों ये मिठाइयाँ उपलब्ध होंगी.

    एक वार्ता के दौरान मंडली के सदस्यों ने कहा की दीपावली ऐसा त्यौहार है जो सभी वर्ग के लोग खुशियों के साथ मनाते हैं और ऐसे मे मिठाइयाँ आवश्यक होता है, इसके तहत श्याम भक्त मंडली द्वारा स्वनिर्मित मिठाइयाँ व नमकीन बुकिंग के आधार पर आम जनता के लिए उपलब्ध करवाया जाता है, इसके तहत 7 से लेकर 10 नवम्बर तक शहर के तमाम 17 अलग अलग क्षेत्रों मे बुकिंग काउंटर खोले जा रहे हैं, जहाँ से पहले बुकिंग ली जाएगी और इसके आधार पर सभी कों नो प्रॉफिट नो लॉस के तर्ज पर मिठाइयाँ व नमकीन उपलब्ध करवाया जायेगा.

    जमशेदपुर मे सी.आई.एस.सी.इ नेशनल बॉयज चैंपियनशिप 2023 का आयोजन शनिवार से शुरू हुआ, शहर के तारापोर स्कुल एग्रीको और केरला समाजम स्कुल इसकी मेजबानी कर रहे हैं.

    इसके उद्घाटन समारोह मे टाटा स्टील स्पोर्ट्स हेड मुकुल चौधरी मौजूद रहे, इसमें वैसे छात्र शामिल हो रहे हैं जो पूर्व मे ज़ोनल और रिजनल खेलों मे पहले बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं, इस नेशनल चैंपियनशिप मे देश भर के 10 रीजन से प्रतिभागी शामिल हुए हैं, पहली बार खो खो खेल मे पुरुष वर्ग का खेल हो रहा है, जिसमे चयनित प्रतिभागियों कों आगे खेलने का मौका मिलेगा.
    . मुकुल चौधरी

    भारत को 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद इन दोनों जमशेदपुर में हैं। वह यहां वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने आए हैं। कीनन स्टेडियम में शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी के रूप में भारत के पास अच्छे गेंदबाज हैं। उन्हें बुमराह के साथ ओपनिंग बॉलिंग करनी चाहिए। कीर्ति आजाद ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उनका आशीर्वाद है। इस बार भी भारत विश्व कप जीतेगा। अब तक टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। कीर्ति आजाद ने कहा कि मोहम्मद शमी के पास तेज और आक्रामक गेंदबाजी है। सीम कराने की जो क्षमता मोहम्मद शमी के पास है अभी दुनिया में किसी गेंदबाज के पास नहीं है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास कितनी तेज गेंदबाजी है, वह दुनिया ने देख लिया है। विश्व कप के दौरान उनकी गेंदबाजी धराशायी हो गई है। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उस देश से क्रिकेट खेलने वाले अच्छे खिलाड़ी ढूंढ कर निकाले गए हैं। अफगानी खिलाड़ियों में क्षमता और कुशलता कूट-कूट कर भरी हुई है। इसीलिए टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

    लेवी मांगने के आरोप में पलामू से टीपीसी नक्सली को गिरफ्तार कर लोहरदगा पुलिस ने भेजा जेल।

    लोहरदगा- लोहरदगा पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव को पलामू से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी हारिश बिन जमां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पेशरार थाना क्षेत्र में हाई लेवल ब्रिज निर्माण कर रहे प्राइवेट कंपनी राइट वे कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के संवेदक से दस लाख रुपए की लेवी मांगी गई थी यह लेवी प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के जोनल कमांडर प्रभात जी और विकास जी के कहने पर मांगी गई थीं। वही आवेदन मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की है। लोहरदगा एसपी के निर्देश पर पेशरार थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पेशरार थाना प्रभारी अख्तर अली के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी नक्सली का मोबाइल ट्रेस कर पलामू से गिरफ्तार की गई। टीपीसी नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव संवेदकों से लेवी मांगने का कार्य को अंजाम दिया करता था। आरोपी टीपीसी नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव को लोहरदगा पुलिस ने पलामू जिला के बिदरा पिपराटांड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही लेवी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सीम को भी जप्त किया गया।

    हारिस बिन जमां, एसपी लोहरदगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला प्रशासन की पहल: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासन की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने का अभियान
    Next Article भाजपाइयों ने बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा से किया शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    June 6, 2026

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.