Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन की पहल: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासन की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने का अभियान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला प्रशासन की पहल: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासन की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने का अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला प्रशासन की पहल: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासन की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने का अभियान

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखण्डों के नोडल के साथ किया वी.सी, सभी प्रखण्डों के ‘सिम्बा’ व्हाट्सएप ग्रुप से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का निर्देश*
    —————————

    राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की गतिविधियों से आमजनों को त्वरित गति से अवगत कराने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखण्डों के लिए ‘सिम्बा’ व्हाट्सएप ग्रुप(जैसे सिम्बा घाटशिला, सिम्बा पटमदा आदि) बनाया गया है। इसके अलावा सभी प्रखण्डों के नोडल को जोड़ते हुए ‘सिम्बा’ नोडल डिस्ट्रिक्ट ग्रुप भी बनाया गया है जिसमें दी जाने वाली सूचनाओं को प्रखण्डों के ग्रुप में भेजा जाता है।

    पंचायत स्तर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे इसी को लेकर *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री* द्वारा सभी प्रखण्डों के नोडल के साथ वीसी के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रखण्डों के ग्रुप से बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ साथ आम जनता को भी जोड़ें। ग्रुप में पंचायत जनप्रतिनिधि, जल सहिया, सेविका, सहायिका, तेजस्विनी क्लब के सदस्य, सहिया, शिक्षक, पारा शिक्षक, पीडीएस डीलर, किसान मित्र, सीएलएफ सदस्य, जेएसएलपीएस की सखी दीदी, पत्रकार, शिल्पकार, कारीगर तथा प्रखण्डों में रहने वाले सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व पर बल दिया गया।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सूचनाओं का त्वरित रूप से संप्रेषण जरूरी है ताकि अधिकाधिक लोगों तक सही समय मे जानकारी पहुंचाई जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा के दौरान मारपीट प्रकरण में सूर्य मंदिर समिति के आठ अन्य लोगों को मिली जमानत, जमानत पाने वालों में संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव गुंजन यादव समेत अन्य लोग शामिल
    Next Article झारखंड की सुर्खियों को जानें

    Related Posts

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    June 6, 2026

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.