Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड की बेटियों की प्रतिभा को सुदूरवर्ती गांव में भी बड़े स्क्रीन पर देख रहे लोग
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखण्ड की बेटियों की प्रतिभा को सुदूरवर्ती गांव में भी बड़े स्क्रीन पर देख रहे लोग

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 1, 2023Updated:November 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड की बेटियों की प्रतिभा को सुदूरवर्ती गांव में भी बड़े स्क्रीन पर देख रहे लोग
    *#शहर हो या गांव हर ओर हॉकी का खुमार*
    ===============
    *रांची*
    पूरे राज्य और देश में झारखण्ड महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है। अन्य राज्यों से लोग टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने रांची आ रहे हैं। साथ ही राज्य के शहर हो या सुदूरवर्ती गांव हर ओर एक अलग सा उत्सव और उत्साह नजर आ रहा है। तभी तो दो दिन पूर्व खूंटी स्थित अड़की क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव की महिला हॉकी खिलाड़ियों रांची आकर अंतरराष्ट्रीय मैच की गवाह बनी।

    *सिमडेगा, खूंटी और गुमला में उत्साह*

    झारखण्ड महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम में खेल रही खूंटी की निक्की प्रधान, सिमडेगा की सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के गांव में उत्साह का माहौल है। निक्की प्रधान, सलीमा टेटे के करंगा गुड़ी और संगीता कुमारी के गांव में हर दिन शाम ढलते ही पूरे गांव के लोग बड़े से स्क्रीन पर मैच का लुफ्त लेते हैं। कोई खुशी से झूमता है तो कोई गांव की बेटी को आशीर्वाद देते हुए भारतीय टीम की जीत की कामना करता है।

    *बेटियों के परिजन देख रहे मैच*

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारतीय टीम में शामिल झारखण्ड की तीन बेटियों के परिजनों को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। निक्की प्रधान के परिजनों ने मैच देखा भी है। वहीं सलीमा टेटे और संगीत कुमारी के परिजन भी अन्य गांव वालों के साथ मैच देखने आयेंगे। इसके लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, राज्य के विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल की बारीकियों से अवगत होने स्टेडियम पहुंच रहें हैं।

    *एलईडी स्क्रीन के भी लाखों दर्शक*

    झारखण्ड महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का फीवर राज्य के हर उम्र के लोगों में चढ़ा हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों में लगे एलईडी पर मैच का हो रहा सीधा प्रसारण ने इनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मोबाइल एलईडी वैन के जरिए भी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दिखाए जा रहे हैं।
    जहां एलईडी स्क्रीन नहीं हैं, वहां जिला प्रशासन द्वारा बड़े स्क्रीन पर मैच का प्रसारण किया जा रहा है। जबकि रांची में स्टेडियम के बाहर मोरहाबादी मैदान में बने टाइम स्क्वायर में भी लोग मैच का आनंद ले रहें हैं, ताकि देश में पहली बार झारखण्ड की मेजबानी में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के साक्षी बन सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखा सहायक के रिक्त पदों पर बहु उद्देशीय भवन चाकड़ी में आयोजित की गई दक्षता परीक्षा; कदाचार मुक्त वातावरण में हुआ परीक्षा संपन्न
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (JIADA) के निदेशक मंडल की बारहवीं बैठक सम्पन्न हुई

    Related Posts

    कहानी : गोदना ( टैटू )

    June 3, 2025

    आक्रामकता के शिकार बच्चों की पीड़ा और दर्द को समझें

    June 3, 2025

    पूर्वोत्तर में तबाही का मानसून

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कहानी : गोदना ( टैटू )

    आक्रामकता के शिकार बच्चों की पीड़ा और दर्द को समझें

    पूर्वोत्तर में तबाही का मानसून

    प्रतिभा सम्मान समारोह आज, राजयपाल करेंगे विद्यार्थियों को सम्बोधित

    बकरीद को लेकर चांडिल थाना में शांति समिति की बैठक

    गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर कान्दरबेड़ा में लगा सेवा शिविर, राहगीरों के बीच बांटा गया चना-शरबत

    जेईई एडवांस की रिजल्ट घोषित होते ही ग़म्हरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉलोनी में खुशी की लहर

    विधवा महिला कौशल्या देवी मामले को जिला प्रशासन ने लिया गंभीरता से

    हेमंत सरकार की साजिश पर भाजपा का हमला: बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जमशेदपुर भाजपा

    जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.