Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में वरीय अधिकारी सह डीटीओ गढ़वा सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक अहम बैठक की गई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखण्ड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में वरीय अधिकारी सह डीटीओ गढ़वा सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक अहम बैठक की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : झारखण्ड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में वरीय अधिकारी सह डीटीओ गढ़वा सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक अहम बैठक की गई। बैठक में प्रखंड के ऐसे सड़कों का चयन पर चर्चा की गई, जो गांव से पंचायत होते हुए प्रखंड मुख्यालय व प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक सीधे जुड़ा हुआ हो। झारखण्ड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह, बीपीआरओ शाहीद अंसारी, उप प्रमुख नारायण यादव सहित सभी पंचायत समिति सदस्य व मुखिया के साथ योजना के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बता दें कि ग्रामीण कनेक्टिविटी हेतु निजी बस ऑपरेटरों को प्रोत्साहित करने व विद्यार्थियों को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा हेतु तथा विधवा, वृद्ध एवं विकलांग को बेहतर चिकित्सा सेवा हेतु प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से उक्त योजना की शुरुआत की जा रही है। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार ऐसे वाहन, जिसमें न्यूनतम 7 एवं अधिकतम 42 यात्री यात्रा कर सकें, उसे इस योजना के तहत परमिट एवं सुविधा प्रदान की जाएगी। उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय कमेटी में बीडीओ को अध्यक्ष तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत समिति के सदस्य एवं बैंक के प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटेल स्मारक समिति की ओर से आज बिष्टुपुर स्थित पटेल स्मारक स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.