Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2023Updated:October 31, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए

    मुख्यमंत्री ने जतरा शक्ति खूंटा स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की

    ★ देश और दुनिया में ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेले की अलग पहचान*

    ★ हमारी सरकार जल्द आंदोलनकारियों की समस्याओं का हल करने का काम करेगी राज्य की आंतरिक क्षमता मजबूत: सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुड़मा जतरा मेला के विषय में बताने की आवश्यकता नहीं है। निरंतर इस जतरा मेला का गूंज दूर तक जा रही है। हम आज नमन करते हैं अपने पूर्वजों को जिन्होंने हमें मुड़मा जतरा के इस शक्ति खूंटे से बंधकर रहना सिखाया है। मुड़मा जतरा एक महत्वपूर्ण मेला है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान इस मेला को भव्य और ऐतिहासिक बनता है। मुड़मा जतरा का देश और दुनिया में अलग पहचान है। यहां जितने भी श्रद्धालु उपस्थित हुए हैं उनके लिए आज सिर्फ मेले का आनंद लेने का ही दिन नहीं बल्कि समाज से जुड़ने और समाज को एक सूत्र में बांधने का संकल्प लेने का दिन भी है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची जिला के मांडर प्रखंड क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक दो दिवसीय मुड़मा जतरा मेला के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

    *हमारी सरकार जल्द आंदोलनकारियों के समस्याओं का हल करने का कार्य करेगी*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का राज्य है। हमारे आंदोलनकारी पूर्वजों के लम्बी लड़ाई और संघर्ष के बाद झारखंड राज्य का उदय हो पाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने हमारे आंदोलनकारियों को इधर-उधर भटकने को मजबूर किया है। हमारी सरकार जल्द अलग झारखंड की लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारियों के समस्याओं का हल करने का कार्य करेगी।

    *राज्य की आंतरिक क्षमता मजबूत*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य की आंतरिक क्षमता बहुत मजबूत है। ऊपर वाले ने इस राज्य को विभिन्न खनिज संपदाओं से आच्छादित किया है। विभिन्न प्राकृतिक संपदाओं के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य से भी सजाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विडंबना है कि विभिन्न खनिज संपदाओं का भरमार, प्राकृतिक सौंदर्य, मेहनतकश मानव बल रहने के बावजूद भी झारखंड पिछड़े राज्यों की श्रेणी में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम इस राज्य को बेहतर तरीके से सजाएं और सवारें।

    *राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को विकसित राज्य बनाना है तो हमें शिक्षा व्यवस्था पर जोर देनी पड़ेगी। हमारी सरकार अब राज्य में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर लगी है। अब सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों से बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार अपने खर्चे पर अब राज्य के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश पढ़ाई करने भेज रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल प्रदेश है। इस प्रदेश को शिक्षित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। शिक्षा प्राप्त करके जी हम अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ सकते हैं।

    *झारखंड खिलाड़ियों का राज्य*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड में पहली बार यहां के खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति देने का काम किया है। झारखंड के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपना तथा राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विमेंस हॉकी इंडिया की टीम में आधे से ज्यादा खिलाड़ी झारखंड की बेटियां हैं। हम अपने राज्य के खिलाड़ियों के भविष्य के प्रति गंभीर है। यहां के खिलाड़ियों का मान, सम्मान को संरक्षित कर रहे हैं। देश में पहली बार झारखंड की मेजबानी में महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ है।

    *समृद्ध और खुशहाल झारखंड बनाने की दिशा में हो रहा कार्य*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासी गरीब हैं फिर भी खुश कैसे रहते हैं। ढोल-मांदर बजाकर इनके अंदर इतना हौसला कहां से आता है। आदिवासी समुदाय के हौसले पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कोरोना संक्रमण, सुखाड़ सहित कई चुनौतियों और समस्याओं का सामना करते हुए राज्य को एक बेहतर दिशा देने का काम किया है। आज झारखंड की चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। हमारा प्रयास है कि झारखंड को निकट भविष्य में गरीबी से मुक्त कर एक समृद्ध और खुशहाल झारखंड का निर्माण करना है।

    *मुख्यमंत्री ने सुख, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की*

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जतरा शक्ति खूंटा स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुड़मा जतरा मेला आयोजन समिति द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री ने मुड़मा जतरा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व विधायक श्री बंधु तिर्की, पूर्व डिप्टी मेयर श्री अजय नाथ शाहदेव, धर्मगुरू श्री बंधन तिग्गा, भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री सुखराम मुंडा, राजी पाड़हा प्रार्थना सभा के केंद्रीय महासचिव श्री विद्यासागर केरकेट्टा, राजी पाड़हा प्रार्थना सभा के केंद्रीय प्रवक्ता श्री संजय पाहन, ऐतिहासिक राजकीय पाड़हा जतरा के अध्यक्ष श्री जगराम उरांव, सचिव श्री रंथू उरांव सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में मेले का आनंद लेने पहुंचे श्रद्धालु उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पर रोक लगाने के संबंध में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की मानव तस्करी की घटनाओं पर राज्य सरकार गंभीर समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की *★ देश और दुनिया में ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेले की अलग पहचान* *★ हमारी सरकार जल्द आंदोलनकारियों की समस्याओं का हल करने का काम करेगी*
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में वरीय अधिकारी सह डीटीओ गढ़वा सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक अहम बैठक की गई
    Next Article गुरदर्शन को निकली संगत का स्टेशन पर स्वागत

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.