संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : रांची नई दिल्ली 12877/12878 गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मद गंज स्टेशन पर अति आवश्यक है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कही। उन्होंने पलामू सांसद बीडी राम से मीडिया के माध्यम से आग्रह करते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद गंज प्रखण्ड के अलावे हैदरनगर प्रखण्ड, उटारी रोड़ प्रखण्ड व गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखण्ड, भवनाथपुर, केतार सहित कांडी प्रखण्ड के सैंकड़ों गांव के लोगो का मोहम्मद गंज स्टेशन रेलहेड है। साथ ही सोन नदी पार बिहार राज्य के सीमावर्ती गांवों के लोगों को ट्रेन सुविधा के लिए मोहम्मद गंज स्टेशन ही रेलहेड है।अधिकतम आबादी मजदूर किसान, मध्यम आय वर्ग का है। देश की राजधानी दिल्ली में देश के सर्वसुविधायुक्त एम्स सहित बड़े अस्पतालो मे इलाज के लिए और आस्था धर्मनगरी प्रयागराज, व्यवसायिक नगरी कानपुर सहित अन्य महानगरों में रोजगार, व्यापार, अध्यात्म से जुड़कर लोगों को व्यापक सुविधा उपलब्ध होगा। मोहम्मद गंज स्टेशन पर सर्व सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री टिकट से प्रतिदिन औसतन एक लाख से अधिक राजस्व की प्राप्ति रेलवे को होती है। गरीबरथ ट्रेन के ठहराव की अहर्ता को पुरा करता है। उक्त ट्रेन का जपला करीब 20 किलोमीटर व गढ़वा रोड करीब 30 किलोमीटर पर ठहराव है। जहां से ट्रेन पकड़ने के लिए लोग निजी भाड़ा के वाहन से रिज़र्व बुकिंग कर 1 हजार से 15 सौ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है। श्री दुबे ने पलामू सांसद से आग्रह करते हुए 12877/12878 रांची नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मद गंज स्टेशन पर सुनिश्चित कराने की मांग की है। यह कार्य जनहित के लिए आवश्यक है। इस पुनीत कार्य के लिए कांडी प्रखण्ड की समस्त जनता आपके सदैव आभारी रहेगी।