Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने आज नारायणपुर एवं मिहिजाम थाना का किया निरीक्षण; दुर्गा पूजा को लेकर मेला एवं विसर्जन के दौरान विशेष रूप से सतर्कता बरतने को दिया निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने आज नारायणपुर एवं मिहिजाम थाना का किया निरीक्षण; दुर्गा पूजा को लेकर मेला एवं विसर्जन के दौरान विशेष रूप से सतर्कता बरतने को दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने आज नारायणपुर एवं मिहिजाम थाना का किया निरीक्षण; दुर्गा पूजा को लेकर मेला एवं विसर्जन के दौरान विशेष रूप से सतर्कता बरतने को दिया निर्देश

    आज दिनांक 22.10.2023 को अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार ने मिहिजाम थाना, चेकपोस्ट एवं नारायणपुर थाना का भ्रमण कर दुर्गापूजा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु थाना प्रभारी एवं अन्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल स्तर से जारी नोटिस के तामिला के अलावा धारा 107 के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। वहीं उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित रूट के भौतिक सत्यापन की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जितने भी लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी पूजा पंडाल हैं, उनमें प्रतिमा विसर्जन के लिए टाइमिंग के हिसाब से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पूजा एवं विसर्जन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी जानकारी लिया, मिहिजाम बाजार में संध्या से रात्रि तक बड़े वाहनों की नो एंट्री को कड़ाई से पालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो तथा लोगों के आवागमन में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो, इसके लिए सभी गाड़ियों को उनके लिए निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही लगे और कोई भी छोटा या बड़ा वाहन सड़क पर अथवा सड़क के किनारे ना लगे, इसका ध्यान रखेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को पूरे सतर्क मोड में कार्य करने का निर्देश दिया साथ ही पेट्रोलिंग को भी बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि महाष्टमी, महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर सभी पूजा पंडालो में अत्यधिक भीड़ होगी, जिसके लिए अलर्ट होकर कार्य करने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के सदस्य मालती गिलवा द्वारा सरायकेला
    Next Article गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के देवघर पंचायत में विभिन्य पंडालों में कल महा सप्तमी की पूजा घूमघाम से मनाया गया

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.