Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मनीष रंजन एवं पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) अखिलेश कुमार झा ने की दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मनीष रंजन एवं पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) अखिलेश कुमार झा ने की दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 22, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मनीष रंजन एवं पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) अखिलेश कुमार झा ने की दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा बैठक

    *जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने प्रशासनिक एवं पुलिस की तैयारियों से कराया अवगत*

    *बैठक उपरांत जिला कंट्रोल रूम, पूजा पण्डाल, विसर्जन घाट का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
    ——————————

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री मनीष रंजन एवं पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) श्री अखिलेश कुमार झा ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा बैठक की । जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त, रेल एसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, एएसपी सिटी, अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला समेत सभी विभागीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे ।

    जिले के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए *सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग* ने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी तत्परता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वह्न करेंगे, आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जो जिम्मेदारी जिला प्रशासन द्वारा दी गई है उसे व्यक्तिगत जिम्मेदारियों से ऊपर उठकर प्राथमिकता में रखें । प्राय: देखा जाता है कि छोटी-छोटी समस्या बड़ा रूप ले लेती है, 24×7 विजिलेंट रहें । उन्होने सिविक एमेनिटिज की समीक्षा की तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पूजा समितियों के साथ आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करने की बात कही। जिला कंट्रोल रूम में अग्निशामक, विद्युत विभाग, पेयजल तथा विधि व्यवस्था से जुड़े अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की बात कही ।

    *पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार)* ने सभी पूजा पंडालों में अधिष्ठापित अग्निशामक की जांच कर लेने, सीसीटीवी कार्यरत हैं या नहीं तथा सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को हमेशा सतर्क रहने के निर्देश दिए । उन्होने स्पष्ट कहा बिना एस्कॉर्ट के विसर्जन नहीं करेंगे। वॉलंटियर्स का लिस्ट कंट्रोल रूम से वेरिफाई कर लेंगे । सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखेंगे। संवेदनशील पंडालों में विशेष सतर्कता बरतने पर बल देते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द्र एवं समरसता बनाये रखते हुए सफलतापूर्वक त्यौहार संपन्न करायें।

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त* ने जिले के वरीय प्रभारियों को प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के अलावा सभी नगर निकायों में वॉर रूम का गठन किया गया है। साथ ही अतिरिक्त कंट्रोल घाटशिला अनुमंडल में बनाया गया है। पंडाल कैसा हो, ऊंचाई, सुरक्षा मानक तथा विधि व्यवस्था संधारण की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा सभी पूजा समितियों को अपील जारी की जा चुकी है। सभी दुर्गा समिति के साथ बैठक, पेश ए इमाम, शांति समिति की बैठक थानावार तथा जिला स्तर पर केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक के अलावा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियां की गई है।

    पंडालों का औचक निरीक्षण जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियमित किया जा रहा, ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी से हरेक गतिविधि पर नजर रखी जा रही। सभी पंडालों में वॉलंटियर्स की प्रतिनियुक्ति के अलावा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का संयुक्तादेश जारी किया गया है। स्ट्रीट लाईट, विद्युत तार की मरम्मती, बेरिकेडिंग एवं साफ-सफाई, मेडिकल इमरजेंसी के लिए 22 एंबुलेंस, पंडालों में फर्स्ट एड किट, अग्निशामक, सड़क मरम्मतीकरण आदि के कार्य किए गए हैं। साथ ही शहर के बड़े अस्पतालों में आकस्मिक स्थिति के लिए 20 बेड तैयार रखा गया है, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग पंडालों में कराया गया है। विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर 12 सुपर जोनल, 35 जोनल मजिस्ट्रेट, 164 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा विसर्जन के लिए 16 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है । संवेदनशील पंडालों को चिन्हित करते हुए सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही। सोशल मीडिया पर किसी तरह से भ्रामक व अपुष्ट खबरों का प्रचार प्रसार नहीं हो इसकी कड़ी निगरानी की जा रही।

    *वरीय पुलिस अधीक्षक* ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों को लेकर बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1152 लोगों के विरूद्ध धारा 107 में कार्रवाई की गई है। सभी प्रतिमा विसर्जन,जुलूस, भीड़ के रूट का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। सुगम यातायात व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही, बड़े पंडालों के बाहर वाहनों की पार्किंग के लिए मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया है। 20 से 23 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन प्रात: 4 बजे से 11 बजे दिन तक सभी प्रकार के भारी वाहनों(बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत: वर्जित है, वहीं 24 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे से विसर्जन तक सभी प्रकार के भारी वाहनों(बस सहित) एवं चार पहिया वाहनों का परिचाचन पूर्णत: वर्जित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शहर में पुलिस पदाधिकारियो द्वारा फ्लैग मार्च किया गया है, श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर नियमित सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है ।

    समीक्षा बैठक के उपरांत सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) द्वारा जिला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया साथ ही आम बागान पूजा पण्डाल, मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पहुंचकर उन्होने विसर्जन रूट, घाट की साफ-सफाई, बेरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहर के विधि व्यवस्था के निरीक्षण उपरांत नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत पहुँचे सोनारी शांति समिति के सदस्यों के द्वारा लगाए गए शिविर में
    Next Article भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के सदस्य मालती गिलवा द्वारा सरायकेला

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.