Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जामताड़ा नगर क्षेत्र एवं मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का बाइक से किया औचक निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जामताड़ा नगर क्षेत्र एवं मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का बाइक से किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने जामताड़ा नगर क्षेत्र एवं मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का बाइक से किया औचक निरीक्षण; पूजा समितियों एवं अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन की तैयारी पूर्ण – उपायुक्त

    आज दिनांक 20.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने जामताड़ा जिला अंतर्गत जामताड़ा नगर एवं मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का बाईक से औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    सर्वप्रथम उपायुक्त आवास से उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ निकलकर रानी सती मंदिर होते हुए दुमका रोड यज्ञ मैदान पूजा पंडाल का भौतिक निरीक्षण किया। इसके उपरांत इंदिरा चौक, बाजार स्थित पूजा पंडाल होते हुए कायस्थ पाड़ा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गांधी मैदान जामताड़ा स्थित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इसके उपरांत पुनः बाइक रैली वापस उपायुक्त आवास आकार खत्म हुआ। इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश निकास की सुविधा, सीसीटीवी के अधिष्ठापन आदि की जानकारी ली एवं विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये। इस उन्होंने विभिन्न पूजा पंडाल के समिति के सदस्यों से मुलाकात कर पूजा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर की स्थिति का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूजा पंडालों के अलावा मेला में प्लास्टिक, थर्मोकोल के सामग्रियों का उपयोग नहीं करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं विधि व्यवस्था संधारण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि अपने स्तर से वॉलंटियर प्रतिनियुक्ति करें। अगर पूजा पंडाल अथवा आस पास में कहीं कोई हुडदंग मचाता है या विधि व्यवस्था में खलल उत्पन्न करता है तो तत्काल नजदीकी थाना या गश्त दल को इसकी सूचना दें।

    इसके अलावा उन्होंने सभी पंडालों में फायर सेफ्टी उपकरण, सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग निकासी द्वार रखने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए इसकी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं इस दौरान पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं विसर्जन आदि की जानकारी ली एवं आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आज बाइक से पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण कर पंडालों में व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न हो, लोग आपस में प्रेम और सद्भाव से रहे, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए।

    वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज विभिन्न पूजा पंडालों में घूम कर विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण का जायजा लिया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मेले को लेकर पूरी तरह सतर्क है, चप्पे चप्पे पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाए जा रहे हैं। असामजिक तत्वों और उन्मादियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउड़ीसा की जनता को रघुवर दास के अनुभव का लाभ मिलेगा: सुदेश महतो
    Next Article उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा दुर्गा पूजा पर्व के अवसर में जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश जारी

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.