Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की राजधानी रांची में आगामी दिनांक 27से 5nov तक एशिया के 6 देश के ……
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड की राजधानी रांची में आगामी दिनांक 27से 5nov तक एशिया के 6 देश के ……

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड की राजधानी रांची में आगामी दिनांक 27से 5nov तक एशिया के 6 देश के मध्य आयोजित वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 की विजेता और वह विजेता की ट्रॉफी विभिन्न जिलों का भ्रमण करती हुई आज 18 अक्टूबर दिन बुधवार को जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स पहुंची। जहां जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम खेल शाखा और टाटा स्टील खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ट्रॉफी का विधिवत समारोह पूर्वक अनावरण हुआ। मौके पर जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टाटा स्टील खेल विभाग के पदाधिकारीयों और खेल प्रेमियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक जमशेदपुर पूर्व सरजू राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपयुक्त पूर्वी सिंहभूम मंजूनाथ भजंत्री ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी का अनावरण किया और हॉकी से बाल को पुष कर हॉकी इंडिया को शुभकामनाएं दी । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा हॉकी हमारी राष्ट्रीय खेल है इस खेल में हमारे राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन हम सबों के लिए गर्व का विषय है। भारतीय हॉकी टीम में झारखंड के खिलाड़ियों का हमेशा से बेहतर प्रदर्शन रहा है पुरुष हॉकी टीम हो या महिला हॉकी टीम हो, झारखंड में हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने अपने उम्दा प्रदर्शन के बल पर कई बार ओलंपिक और अनेकों बार अंतरराष्ट्रीय अस्तर पर पुरस्कार जीते हैं। हमारे लिए गर्व का विषय है झारखंड को महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता का मेजबानी करने का मौका मिला है। हमें पूर्ण विश्वास है भारतीय महिला हॉकी टीम अपने सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेल का परिचय देते हुए इस महत्वपूर्ण चैंपियनशिप को जितने में सफल होंगे। विदित है एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 की प्रतियोगिता में कल 6 देश की महिला टीम भाग ले रही है इस महत्वपूर्ण हाकी चैंपियनशिप में एशियाई हाकी खेल के चोटी के देश जिनमें भारत , जापान , चीन , मलेशिया , थाईलैंड एवं दक्षिण कोरिया की टीमें भाग ले रही है। जैसा कि हम सभी जानते हैं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की दूरदर्शिता का यह परिणाम है उन्होंने नई खेल नीति के तहत खेलों और खिलाड़ियों के समुचित विकास के लिए सतत प्रयास करते हैं। इस संदर्भ में उन्होंने पूरे झारखंड में खेलों के स्थिति को सुधारने के लिए नई खेल नीति लागू किया है जिससे खिलाड़ियों को नए अवसर मिल रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए नगद पुरस्कारों एवं नौकरियों की भी उन्होंने घोषणा की है और उसे पर अमल कर रही हैं। भारतीय टीम एवं खेल आयोजन समिति को हमारी शुभकामना है।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के खेल शाखा और टाटा स्टील खेल विभाग के चीफ स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर मुकुल विनायक चौधरी हेड स्पोर्ट्स , वरीय प्रबंधक हसन इमाम , नवल टाटा हॉकी अकादमी की प्रशासिका चंद्राय मजूमदार एवं अन्य शीर्ष अधिकारियों विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों का, जिला खेल विभाग से ऋषिकेश बारिक, ठाकुर हांसदा, विनय कुमार, एस के शर्मा, अजय कुमार, राज कमल का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभागीय अधिकारियों के मनमाने रवैये से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के हस्तमुस्त कर्मचारियों के दो वर्गों में ….
    Next Article झारखंड में 23 आईपीएस अफसरों का एक साथ तबादला

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.