Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 18, 2023Updated:October 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक संपन्न

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने दिए कई अहम दिशा निर्देश

    आज दिनांक 18.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई।

    *स्पॉन्सरशिप योजना का सभी योग्य बच्चों को मिले*

    बैठक में उपायुक्त ने स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में कितने बच्चों को लाभ मिला है, एवं अन्य क्या क्या सुविधाएं मिल रही है, इसकी जानकारी ली गई। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत वर्तमान में 104 बच्चों का लाभ मिल रहा है, उपायुक्त ने इस योजना का वृहत प्रचार प्रसार करने एवं लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस योजना के तहत जिले में इतने कम बच्चों को मिल रहे लाभ को लेकर चिंता जाहिर करते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को अपनी कार्यशैली सुधारने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 50 योग्य बच्चों को जोड़ने के लिए लक्ष्य दिया एवं इस हेतु आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

    *फोस्टर केयर एवं स्पॉन्सरशिप योजना अनाथ बच्चों के लिए*

    उपायुक्त ने कहा फोस्टर केयर एवं स्पॉन्सरशिप योजना अनाथ बच्चों के लिए है। इस योजना से वैसे बच्चे जो अनाथ हों, असहाय हों, उसे किसी का बोझ नहीं बनने देना है, बल्कि उसे राष्ट्र की धरोहर बनाना है। ताकि उस बच्चे का भविष्य सुनिश्चित हो सके एवं उसे सुरक्षित रखा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की संपत्ति है उन्हें किसी प्रकार की पढ़ाई में या अन्य किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए लोगों को इसके बारे में जानकारी एवं जागरूकता का प्रसार करें। गांवों एवं पंचायतों में जाकर उन्हें योजना के बारे में बताएं एवं इस प्रकार के बच्चे कहीं मिलते हैं तो उसे योजना का लाभ दिलवाएं।

    *बाल विवाह रोकने में अपनी भूमिका को निभाएं*

    इसके अलावा बैठक में उपायुक्त ने सामाजिक कुप्रथा बाल विवाह को रोकने के लिए जिले में नियमित रूप से अभियान चलाने एवं स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि गण एवं समाज के प्रबुद्धजनों के सहयोग से बाल विवाह मुक्त जामताड़ा बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश। उन्होंने सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को भी इसके लिए जिम्मेवारी के निर्वहन हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने बच्चों के टीकाकरण में सहयोग हेतु सतत पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही बाल संरक्षण की दिशा में जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उसे बेहतर एवं प्रभावी तरीके से करने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमति अंजू पोद्दार, सीडब्ल्यूसी के सदस्यगण के अलावा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण कार्यकारिणी समिति का बैठक संपन्न
    Next Article साधु से मारपीट मामले से दो बरी

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.