Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की।

    *★ मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना एवं आयुष्मान भारत योजना का वास्तविक एवं पूरा लाभ सुनिश्चित करें*

    *★ 108 एंबुलेंस सेवा को हर हाल में सुदृढ़ करें*

    *– श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, आयुष्मान भारत योजना, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के द्वारा संचालित अस्पतालों की स्थिति एवं 108 एंबुलेंस सेवा के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना तथा आयुष्मान भारत योजना का लाभ राज्य की जनता को वास्तविक और पूर्ण रूप से मिले यह सुनिश्चित करें। इन स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत जो नए प्रावधान किए गए हैं उनका पूरा उपयोग हो। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रक्रियाओं में कोई जटिलता न रहे इसका पूरा ख्याल रखें। राज्य की जनता को चिकित्सा अनुदान का पूरा लाभ सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मरीज को नियम के चक्करों में न उलझाएं। योजनाओं का लाभ लेने को लेकर कहीं कोई भ्रम की स्थिति न उत्पन्न हो इस निमित्त प्रक्रियाओं को सरल और सहज बनाएं।

    *हर हाल में सुधरे 108 एंबुलेंस सेवा*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। राज्य के भीतर 108 एंबुलेंस सेवा आगामी 15 नवंबर 2023 तक हर हाल में सुधरनी चाहिए। उक्त तिथि तक सभी एंबुलेंस पूर्ण रूपेण कार्यरत किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि एंबुलेंस सेवाओं में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करें। एंबुलेंस सेवा सुचारु रूप से जनता को समय से उपलब्ध होनी चाहिए। संवेदनहीनता किसी भी स्थिति में क्षमा योग्य नहीं होगा। बैठक में पंजीकृत श्रमिक वर्ग के स्वास्थ्य बीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पंजीकृत श्रमिकों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में मुख्यमंत्री के समकक्ष अधिकारियों द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के द्वारा संचालित नामकुम (रांची), आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां) एवं मैथन (धनबाद) स्थित अस्पतालों के अद्यतन कार्य प्रगति की रखी गई। आने वाले समय में बोकारो एवं देवघर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नए अस्पताल की स्थापना को लेकर भी चर्चा की गई।

    *इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा सेवा एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, प्रधान सचिव वित्त विभाग श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, श्रम विभाग के सचिव श्री राजेश शर्मा, श्रमायुक्त श्री संजीव बेसरा, एमडी एनएचएम श्री आलोक त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने कहा -राज्य के ग्रामीण और सुदूर जनजातीय क्षेत्रों में सड़क परिवहन और आवागमन व्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता
    Next Article पागल कुत्तों के आतंक से दर्जनों लोग घायल, सभी का ईलाज प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में जारी

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.