Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची नगर निगम के आउटसोर्स कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को 2 लाख रुपए का चेक सौंपा
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची नगर निगम के आउटसोर्स कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को 2 लाख रुपए का चेक सौंपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची नगर निगम के आउटसोर्स कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को 2 लाख रुपए का चेक सौंपा

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची नगर निगम अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु 2 लाख रुपए का चेक सौंपा। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्व० विशाल उरांव के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशाल उरांव के असामयिक निधन से हम सभी लोगों को काफी दुःख हुआ है। मुख्यमंत्री ने रांची नगर निगम कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद की जाएगी तथा परिवार को जल्द सामाजिक सुरक्षा के दायरे से जोड़ा जाएगा।

    गौरतलब है कि रांची के कुम्हार टोली, केशव नगर निवासी विशाल उरांव का विगत 27 सितंबर 2023 को (पुरी) ओड़िसा भ्रमण के क्रम में समुद्र तट पर नहाने के क्रम में डूबने से निधन हो गया था। स्व० विशाल उरांव रांची नगर निगम अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी थे तथा कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में माली के पद पर कार्यरत थे।

    मौके पर स्व० विशाल उरांव की माँ श्रीमती नन्दनी देवी, बड़े भाई श्री रवि उरांव सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में शांति व सद्भावना के लिए एक्सएलआरआइ में हुआ गरबा
    Next Article मनरेगा के तहत लोगों की रोजगार प्रदान कराएं; लोगों के पलायन न हो उसे सुनिश्चित करें – उपायुक्त

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.