अखिल भारतीय साहित्य परिषद ,झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
अखिल भारतीय साहित्य परिषद ,झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ध्रुआ रांची स्थित वाई बी एन पब्लिक स्कूल के विशाल प्रेक्षागृह में 7 एवं 8 अक्टूबर 2023 को संपन्न हुआ जिसमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री मान्यवर श्री श्रीधर पराढ़कर ,और राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा पवनपुत्र बादल जी की महनीय उपस्थिति और विषयवार महनिय निर्देशन का लाभ प्रदेश भर से आए अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सदस्यों ,कार्यकर्ताओं ,दायित्वधारियों एवं साहित्यकारों को प्राप्त हुआ। उक्त आयोजन में पूरे प्रदेश की बाईस इकाइयों की उपस्थिति में जमशेदपुर इकाई ने अपनी दमदार उपस्थिति और अपनी सक्रियता से केंद्रीय अधिकारियों और अन्य आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही और प्रशंसा का पात्र बनी।प्रांतीय अध्यक्ष डा अशोक कुमार सिंह के दिशा निर्देशन और प्रांतीय मंत्री डा विजय जी तथा जमशेदपुर इकाई के अध्यक्ष सह प्रांतीय मुख्य समन्वयक शैलेंद्र पांडेय शैल ,आयोजन समिति के मुख्य अधिकारी डा प्रशांत कर्ण , डा विजय शंकर मिश्रा ,चंदन प्रजापति ,इंद्रजीत यादव ,मनीषा सहाय एवं अन्य के समर्पित कार्यों की बदौलत यह आयोजन अभूतपूर्व सफलता का गवाह बना।पूरा कार्यक्रम आठ बौद्धिक सत्रों में पूरा हुआ जिसमें अखिल भारतीय परिषद की राष्ट्र सर्वोपरि की विचार धारा को केंद्र में रखते हुए ऐसे कार्यकर्ता ,ऐसे साहित्यकार और साहित्यप्रेमी तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ने पर मंथन हुआ जिससे हमारा राष्ट्र अपने गौरव शिखर पर कायम रहे।
कार्यक्रम में जमशेदपुर इकाई के संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह ,उपाध्यक्ष निवेदिता श्रीवास्तव,सचिव सोनी सुगंधा ,मीडिया प्रभारी शशि ओझा ,सविता सिंह मीरा ,पूनम सिंह ,पेंशनर कल्याण समाज के डा एस पी सिंह ,,इत्यादि ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।