Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में माँ दुर्गा के मायके आगमन पर बहुभाषीय आगमनी गीत संध्या आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    तुलसी भवन में माँ दुर्गा के मायके आगमन पर बहुभाषीय आगमनी गीत संध्या आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में माँ दुर्गा के मायके आगमन पर बहुभाषीय आगमनी गीत संध्या आयोजित

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन के
    साहित्य समिति द्वारा संस्थान के चित्रकूट कक्ष में *’आगमनी गीत संध्या’* ( बहुभाषीय लोकमंच ) कार्यक्रम अयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन श्रीमती उपासना सिन्हा ने की । जबकि स्वागत भाषण श्री प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री सुरेश चन्द्र झा द्वारा दिया गया । मौके पर अतिथि द्वय राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी श्री गुरुशरण प्रसाद एवं आकाशवाणी जमशेदपुर के निदेशक श्री राजेश राय उपस्थित रहे ।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवल एवं माँ दुर्गा के तस्वीर पर पुष्पार्पण की गई। तत्पश्चात कवयित्री त्रय वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय एवं उपासना सिन्हा ने एक पारम्परिक भजन “जगदम्बा घर में दियरा बार अइनी हे….” प्रस्तुत किया । इसके बाद शहर के कुल ३४ कलमकारों ने अपनी – अपनी मातृभाषाओं यथा भोजपुरी, मैथिली, मगही, तेलगू, पंजाबी, संस्कृत, अंगिका, बज्जिका में आगमनी गीत के रुप में माता का भजन प्रस्तुत किया ।
    गीत प्रस्तुत करने वालों में सर्वश्री / श्रीमती निर्मला राव , डाॅ. उदय प्रताप हयात, शीतल प्रसाद दूबे , जितेश कुमार तिवारी, वीणा कुमारी नंदिनी , कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ , कुमार राजेन्द्र गोस्वामी , ममता कर्ण, डाॅ. वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’ , राजेन्द्र साह ‘राज’ , सुस्मिता मिश्रा , माधवी उपाध्याय , नीता सागर चौधरी, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, राजेन्द्र राज, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, नीलाम्बर चौधरी, संगीता मिश्रा, अनिता निधि, लक्ष्मी सिह रुबी, पूनम सिंह, बलबिन्दर सिंह , रीना सिन्हा, विन्ध्यवासिनी तिवारी, क्षमाश्री दूबे, बसंत कुमार, रीति झा, विजय कुमार सिन्हा, मंजू सिन्हा, कन्हैया लाल अग्रवाल, अजेताश्री, आकृति तिवारी, सुदीप्ता जेठी राउत प्रमुख रहे । जबकि तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा , सुरेश चन्द्र झा, डाॅ० रागिनी भूषण, जितेन्द्र कुमार, मनोज मिश्रा, अरुणा भूषण, शिखा अखौरी एवं राजेन्द्र सिंह, की उपस्थिति सराहनीय रही ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 827 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका
    Next Article सूर्य मंदिर परिसर का चिल्ड्रन पार्क रखरखाव के आभाव में झाड़ियों में हुआ तब्दील, जमशेदपुर अक्षेस की अनदेखी पर जंगलों की साफ-सफाई को आगे आई सूर्य मंदिर समिति, पिछले दिनों पार्क से पकड़ाया था जहरीला सांप

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.