Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 827 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 827 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 16, 2023Updated:October 16, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 827 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- सरकारी और निजी क्षेत्र में नौजवानों को बड़े पैमाने पर रोजगार देने का काम कर रही सरकार_*
    ==================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने जी गुरुजी एप्प किया लॉन्च, सरकारी स्कूलों के बच्चे डिजिटल माध्यम से करेंगे पढ़ाई_*
    =================
    *_◆ मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त शिक्षकों से कहा – बच्चों का भविष्य संवारने के साथ राज्य के विकास में अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं_*
    ==================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- जन भावनाओं को ध्यान में रखकर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही सरकार_*
    ================
    ● *_विकास को नया आयाम देने का हो रहा प्रयास_*

    ● *_हमारी सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय आज देश के लिए मिसाल बन गए_*

    ● *_राज्य की जनता को विकास की कड़ियों से जोड़ रहे हैं_*

    ● *_गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा, किसान, मजदूर, समेत हर वर्ग और तबके के लोगों को आगे बढ़ाने का मार्ग कर रहे प्रशस्त_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। कई विभागों में नियुक्ति हो चुकी है तो कई पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है । यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इसी कड़ी में आज आपके बीच नियुक्ति पत्र का वितरण हो रहा है । आपसे उम्मीद है कि एक शिक्षक के रूप में आप बच्चों का भविष्य संवारने के साथ राज्य के विकास में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची में आयोजित शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित स्नातक प्रशिक्षित 827 शिक्षकों में से 24 शिक्षकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

    *_पहली बार नियुक्ति नियमावली के तहत हो रही नियुक्तियां_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन कभी नियुक्ति नियमावली नहीं बन सकी । इस वजह से पहले जो भी नियुक्तियां हुई, वह विवादों के घेरे में आती रही। मामला न्यायालयों में पहुंचा। इस वजह से नियुक्तियों में तो विलंब हुआ ही , साथ ही भ्रष्टाचार की बातें लगातार सामने आई। हमारी सरकार ने पहली बार नियुक्ति नियमावली बनाकर विभिन्न विभागों में खाली पदों पर नियुक्तियां कर रही है। जेपीएससी का रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी हुआ और इसमें 32 ऐसे अधिकारी बने, जो बीपीएल श्रेणी से आते हैं। यह इस बात का गवाह है कि जेपीएससी की परीक्षा में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरती गई और कहीं कोई विवाद पैदा नहीं हुआ।

    *_निजी क्षेत्र में भी नौकरी के खुले द्वार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों में तो नियुक्तियों का दौर चल ही रहा है। डॉक्टर, इंजीनियर, पशु चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, कृषि पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी, पंचायत सचिव, नर्स और लिपिकों आदि के पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। वहीं, रोजगार मेला लगाकर निजी संस्थानों और कंपनियों में भी लगभग 34 हज़ार नौजवानों को ऑफर लेटर मिल चुका है। सरकार का प्रयास है कि यहां के नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा कर सकें।

    *_जन भावनाओं के अनुरूप काम कर रही सरकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं के अनुरूप पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। राज्य की जनता को विकास की कड़ियों से जोड़ा जा रहा है । गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा, किसान, मजदूर, समेत हर वर्ग और तबके के लोगों के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

    *_सरकार जो कहती है वह करती है_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है उसे निश्चित तौर पर पूरा करती है। मैं यह तो दावा नहीं करता कि राज्य की सारी समस्याओं का समाधान हो गया है। लेकिन, इस दिशा में
    लगातार प्रयास कर रहे हैं। जनता की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता के तौर पर दूर किया जा रहा है । यही वजह है कि हमारी सरकार से जनता की उम्मीदें और आकांक्षाएं भी काफी बढ़ रही है। हमारी सरकार तमाम चुनौतियां के बीच राज्य को नई दिशा करने का काम कर रही है।

    *_पूर्वजों के सपनों को पूरा करने का प्रयास_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें अलग झारखंड राज्य मिला। लेकिन हमारे पूर्वजों ने राज्य के सर्वांगीण विकास का जो सपना देखा था, वह पिछले दो दशकों में पूरा नहीं हो सका। तमाम संसाधनों के बाद भी झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती रही । लोगों की उम्मीदें लगातार टूटती रहीं। लेकिन, हमारी सरकार पिछले 4 वर्षों से जिस तरह कार्य करती आ रही है, उससे विकास को एक नया आयाम मिल रहा है।

    *_हमारी सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जो आज देश के लिए मिसाल बन गए_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं , जो देश के लिए मिसाल बन गए हैं। हम यहां के आदिवासी, दलितों, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को विदेश में पढ़ाई के लिए शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रहे हैं। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी बुजुर्गों , विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन दे रहे हैं। ऐसे और भी कई निर्णय हैं , जो यहां के लोगों को सशक्त और आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

    *_प्रतिस्पर्धा का जमाना है ,उसी अनुरूप बच्चों को शिक्षा देने की पहल_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है। ऐसे में सरकारी विद्यालयों के बच्चे पीछे नहीं रह जाएं, इसी को ध्यान में रखकर सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर अपग्रेड किया जा रहा है। स्कूल आफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । आदर्श विद्यालयों में शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सभी श्रेणी के विद्यालयों में आधारभूत संरचना मजबूत किया जा रहा है । बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा देने की पहल हो रही है । छात्रावासों का जीर्णोद्धार हो रहा है। हमारी कोशिश है कि सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में अपने को बेहतर साबित कर सकें।

    *_बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को भी निखारें_*

    मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि आप स्कूलों में पठन-पाठन के साथ बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उसे निखारने का काम करें। उन्होंने कहा की कई बच्चे खेल, चित्रकला, गीत, नृत्य और संगीत जैसे विधाओं में प्रतिभा संपन्न होते हैं , लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप उन्हें आगे लाने में अपनी अहम जिम्मेदारियां को जरूर निभाएं।

    *_जी गुरुजी एप्प की लॉन्चिंग_*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा तैयार जी गुरुजी एप्प को लांच किया । इस एप्प के जरिए राज्य के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी डिजिटल कंटेंट के साथ ऑडियो- वीडियो माध्यम से विद्यालय के अलावा अपने घर में भी पढ़ाई कर सकते हैं।

    *_इस अवसर पर मंत्री श्री आलमगीर आलम और श्री सत्यानंद भोक्ता, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी , मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री के रवि कुमार, प्राथमिक शिक्षा निदेशक नेहा अरोड़ा, एसपीडी निदेशक श्रीमती किरण पासी और माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सुनील कुमार समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा/दशहरा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित
    Next Article तुलसी भवन में माँ दुर्गा के मायके आगमन पर बहुभाषीय आगमनी गीत संध्या आयोजित

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.