Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय परिसर जामताड़ा में आज पुलिस बलों के द्वारा किया गया मॉकड्रिल; किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु प्रशासन तैयार

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

    आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 16.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय परिसर जामताड़ा में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिले के पुलिस बल द्वारा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी भी प्रकार के उपद्रव, झड़प आदि आपात स्थिति से निपटने के लिए लाठीचार्ज, रायफल, आंसू गैस का बौछार आदि का पूर्वाभ्यास किया गया।

    वहीं इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों संग जिला नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया दिया।

    *आमजनों से मित्रवत व्यवहार करने एवं असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने हेतु उपायुक्त ने दिए निर्देश*

    इस मौके पर उपायुक्त ने जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को एक मित्र की भूमिका में होना चाहिए एवं आप लोग यही रोल को निभाएं। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटना है, मित्र से मित्रवत और शत्रु से शत्रुवत व्यवहार करना है। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान आप लोग सचेत होकर कार्य करेंगे, अगर दुर्भाग्यवश कहीं कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो त्वरित कार्रवाई करेंगे। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य एवं दायित्व है कि जिलेवासी शांति पूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा उत्सव को हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं।

    *दुर्गापूजा को लेकर क्यूआरटी का हुआ है गठन*

    वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर सैट की एक टीम के अलावा 02 नई क्यूआरटी (रायफल एवं लाठी बल) का गठन किया गया है। उन्होंने जवानों को ब्रीफ करते हुए कहा कि आप लोग को कंट्रोल रूम से ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिनियुक्ति किया जायेगा। आपलोगों को आवश्यकता के अनुसार वज्रवाहन, दंगनिरोधक वाहन के अलावा सभी जरूर इक्विपमेंट को उपलब्ध कराई जाएगी। आप लोग आम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे, ऐसी शिकायत नहीं आना चाहिए। जामताड़ा एवं झारखंड पुलिस की बेहतर छवि को प्रस्तुत करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, एसडीपीओ, थानाप्रभारी एवं पुलिस जवान आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज सबकी योजना सबका विकास से सम्बन्धित समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.