Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा मानक एवं विभिन्न मापदण्डों के आधार पर उत्कृष्ट पूजा पंडालों को सम्मानित करेगी जिला प्रशासन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा मानक एवं विभिन्न मापदण्डों के आधार पर उत्कृष्ट पूजा पंडालों को सम्मानित करेगी जिला प्रशासन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा मानक एवं विभिन्न मापदण्डों के आधार पर उत्कृष्ट पूजा पंडालों को सम्मानित करेगी जिला प्रशासन

    *जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार टीम गठित, 27.10.2023 तक समर्पित करेगी रिपोर्ट*

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सिदगोड़ा टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में आहूत केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों एवं दुर्गापूजा कमिटी के अध्यक्ष / सचिव एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था की बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिलार्न्तगत दुर्गापूजा पंडालों के आयोजकों को उनके अच्छे एवं अनुशासन पूर्वक त्योहार मनाने हेतु स्वस्थ प्रतियोगिता के लिए प्रशास्ति पत्र दिये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया था। उक्त के आलोक में विभिन्न मापदण्डों के आधार पर सभी दूर्गापूजा पंडालों एवं उनके आयोजन का अवलोकन कर मूल्यांकन करने हेतु अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नेतृत्व में निम्न सदस्यों टीम गठित की गई है जो निम्नवत है-

    1 – अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर / घाटशिला

    2 – पुलिस अधीक्षक, नगर / ग्रामीण जमशेदपुर ।

    3 – पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, जमशेदपुर ।

    4 – अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, घाटशिला।

    5 – विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस ।

    6- कार्यपालक पदाधिकारी, मानगो नगर निगम / जुगसलाई नगर परिषद ।

    7 – महाप्रबंधक, जुस्को ।

    8 – अधिष्ठान अग्निशाम पदाधिकारी, गोलमुरी, जमशेदपुर ।

    9- संबंधित केन्द्रीय शांति समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ।

    उपरोक्त प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्य पूजा पंडालों का निरीक्षण कर अपना-अपना प्रतिवेदन दिनांक 27.10.2023 तक अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के समक्ष जमा करेंगे ताकि त्योहार के बाद उक्त पूजा कमिटि को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सम्मानित किया जा सके ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगायत्री परिवार का शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान कलश स्थापना के साथ प्रारम्भ हुआ
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद देवेंद्र माझी जी के 29वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए, शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को किया नमन

    Related Posts

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    April 25, 2026

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    April 25, 2026

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.