Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में आहूत केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में आहूत केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 12, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में आहूत केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई समीक्षा में उपायुक्त ने दिए कई अहम दिशा निर्देश

    दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले के पदाधिकारियों/कर्मियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश

    आज दिनांक 12.10.2023 को एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने हेतु केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों,जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों, थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य के साथ केंद्रीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई।

    *विभिन्न बिंदुओं पर किया गया विमर्श*

    बैठक में उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों से सभी प्रखंडों में लगने वाले पूजा पंडालों, विधि व्यवस्था के समुचित प्रबंधन, अफवाहों पर रोक लगाने, यातायात प्रबंधन, साफ सफाई, पंडालों का भौतिक सत्यापन करने एवं उसमें अनिवार्य रूप से प्रवेश एवं निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरा, वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था, प्रतिमाओं का विसर्जन, डीजे पर प्रतिबंध आदि बिंदुओं पर विमर्श किया एवं इस दौरान समिति के सदस्यों की परेशानियों एवं उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझावों को सुना एवं समुचित कार्रवाई करने हेतु भरोसा दिलाया।

    *शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिले में पूजा संपन्न कराना हम सभी का सामूहिक दायित्व – उपायुक्त*

    पूरे जिले में दुर्गा पूजा का यह त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके, यह हम सबों का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने इसके लिए सभी पूजा कमेटियों को प्रशासन का सहयोग करने एवं सभी जरूरी सूचनाओं का साझा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड अथवा जिला स्तर पर गठित शांति समिति को एक बार रिव्यू कर लें, समिति में असक्रिय सदस्यों के स्थान पर योग्य, स्वच्छ छवि एवं जिम्मेवार सदस्य का चयन करें।

    *बेस्ट पूजा पंडाल को किया जाएगा पुरस्कृत*

    उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा काफी महत्वपूर्ण त्योहार है। इस पूजा को जिलेवासी शांतिपूर्ण एवं उल्लासमय तरीके से मनाएं। प्रशासन का सहयोग करें ताकि,पूजा अच्छे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। उन्होंने जिलेवासियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन के तरफ से विधि व्यवस्था एवं अन्य जरूरी बिंदुओं को किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी। उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग मिलकर दुर्गा पूजा मनाएं एवं जामताड़ा जिले की गरिमा को बनाकर रखें। उपायुक्त ने सभी पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन कर लें। उपायुक्त ने कहा कि जिन पूजा पंडालों में सीसीटीवी, वॉलंटियर महिला एवं पुरुष दोनों, अग्निशामक यंत्र, साफ सफाई आदि समुचित व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न होगा, वैसे पंडालों को चिन्हित कर बेस्ट पूजा पंडाल का पुरस्कार दिया जाएगा।

    *असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश*

    उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मेले में असामाजिक प्रवृत्ति के लोग हुड़दंग मचाकर विधि व्यवस्था में खलल उत्पन्न करते हैं, ऐसे में वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही मेले के दौरान किशोर वर्ग के युवाओं एवं अन्य नशाखोरों के द्वारा लहरिया कट अंदाज में बाइक चलाकर लोगों को परेशान करते हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है, इस पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि मेला समिति जिम्मेवार युवाओं को जवाबदेही सौंपें।

    बैठक में इसके अलावा उपायुक्त ने पानी टैंकर, स्वास्थ्य सुविधाएं, सभी पंडालों में अग्निशामक यंत्र आदि सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मेले के दौरान मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्रियों के बिक्री पर रोक लगाने हेतु छापेमारी कर खाद्य गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने हेतु सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *अफवाहों पर रहेगा विशेष ध्यान, नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी*

    उपायुक्त ने कहा दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार के अफवाहों का आदान प्रदान ना हो इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी रहेगी, इसका लगातार निगरानी किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पूजा पंडाल में भी साउंड सिस्टम का प्रयोग दिशा निर्देश के आलोक में करेंगे एवं कोई भी पूजा पंडाल में अश्लील गीत नहीं बजना चाहिए, यह जिम्मेवारी पूजा समिति की होगी।

    वहीं प्रतिमा विसर्जन एवं जुलूस को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को संबंधित स्थलों का भ्रमण कर व्याप्त कमी को दूर करने एवं विसर्जन के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी रखने हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दरम्यान जिले के सभी पदाधिकारी/कर्मी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

    ◼️ *सभी की सहभागिता एवं भागीदारी से मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा – पुलिस अधीक्षक*

    शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी ने कहा सभी पूजा समिति पूजा पंडाल में प्रवेश एवं निकासी की अलग अलग व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे, पूजा समिति भवन निर्माण, बिजली विभाग एवं अग्निशामक विभाग से एनओसी अवश्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी पूजा समिति से वॉलंटियर की सूची स्थानीय थाना के माध्यम से देने का निर्देश दिया और कहा कि जो भी सक्रिय एवं जिम्मेवार वॉलंटियर होंगे उनको थाना से पुलिस मित्र के रूप में पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्त्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

    उन्होंने प्रखंड एवं जिला स्तर पर बने केंद्रीय शांति समिति के पुनर्गठन करने हेतु थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और बताया कि शांति समिति के सक्रिय सदस्यों को थाना स्तर से आईडी कार्ड भी निर्गत किया जायेगा। एवं लापरवाही एवं अन्य कारणों से कार्ड वापस भी लिया जा सकता है। पूजा कमिटी का विसर्जन के दौरान यह दायित्व होगा कि को भी लोग जुलूस में जा रहे हैं उनका सुरक्षा एवं आचरण की जिम्मेवारी लेनी होगी ताकि किसी प्रकार की अनहोनी नही हो। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

    इसके अलावा बैठक के दौरान यातायात की बेहतर सुविधा, मेला पॉकेटमारी, बाइक चोरी आदि घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल श्री विजय कुमार अग्रवाल, एसडीपीओ नाला, संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्यगण सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध रूप से परिवहन करते पकड़े जाने पर करें प्राथमिकी – उपायुक्त
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, रांची में आयोजित “खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मान राशि वितरण समारोह” में सम्मिलित हुए

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.