Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने आपसी समन्वय बनाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु दिया निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त ने आपसी समन्वय बनाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण (9 से 14 अक्टूबर) के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    उपायुक्त ने आपसी समन्वय बनाकर इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु दिया निर्देश

    आज दिनांक 03.10.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण को लेकर तैयारियों का समीक्षा किया गया।

    इस मौके पर पीपीटी के माध्यम से WHO डॉ अमित तिवारी ने आईएमआई 5.0 मिशन इंद्रधनुष के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    उपायुक्त ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को खसरा एवं रुबेला, निमोनिया, डिफ्थेरिया, काली खांसी, टेटनस, जापानीज इन्सेफेलाइटिस, पोलियो समेत कई प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाने हैं। इसका संचालन डिजिटल प्लेटफॉर्म यूडब्ल्यूआईएन के माध्यम से किया जा रहा है। इसका तीसरा चरण 9 अक्तूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी होगा। बच्चों के नियमित टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए मिशन इंद्रधनुष का सफल होना बेहद जरूरी है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपस में समन्वय बनाकर व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी एमओआईसी को टीकाकरण कार्य में आवश्यक प्रगति लाने हेतु दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने टीकाकरण कार्य में लगे सभी बीपीएम, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों/ सहियाओं, सेविकाओं आदि के प्रशिक्षण की जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि जिनका भी प्रशिक्षण लंबित है उसे अविलंब प्रशिक्षण प्रदान करें।

    उपायुक्त ने कहा कि इस टीकाकरण अभियान में सभी की भूमिका अहम है, सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के आपसी समन्वय एवं निष्ठापूर्वक कर्तव्य के निर्वहन से ही यह अभियान सफल होगा।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, एसीएमओ डॉ मुंशी, एसएमओ डब्लू एच ओ डॉ अमित तिवारी,एमओआईसी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा विधानसभा अंतर्गत 3 मतदान केंद्र भवन/स्थल परिवर्तन हेतु प्रस्ताव को दी गई स्वीकृति
    Next Article JAMSHEDPUR:सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की ने अपने नव निर्मित कार्यालय का किया उद्घाटन

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.