Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर कर्माटांड़ थाना में लगा जनता दरबार,ऑन द स्पॉट हुआ समस्याओं का समाधान
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर कर्माटांड़ थाना में लगा जनता दरबार,ऑन द स्पॉट हुआ समस्याओं का समाधान

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर कर्माटांड़ थाना में लगा जनता दरबार,ऑन द स्पॉट हुआ समस्याओं का समाधान

    जामताड़ा: जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी की लगातार कुछ ना कुछ मुद्दे को लेकर जिले भर में प्रशंसा हो रही है।इसके साथ-साथ आज एक खास पहल देखने को मिला।यह पहल जनता हित में देखी गई। जिसमें गरीब जनों के साथ-साथ आमजनों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। समाज में आज ऐसे भी लोग देखे जाते हैं जो काफी गरीब परिवार से संबंध रखते हैं ।जिन्हें अपने घर का रोजी-रोटी निकालना मुश्किल हो जाता है ।ऐसे में कुछ लोग कभी कभार समस्याओं के चक्कर में फंस जाते हैं। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यही नहीं जिला मुख्यालय से दूरी पर बसे गरीब तबको के लिए खास करके ज्यादा परेशानी का सबब बन जाता है। जामताड़ा जिला की बात करें तो जिले का कुछ ऐसा भी क्षेत्र है जहां जिला मुख्यालय जाने के लिए यातायात का कोई व्यवस्था नहीं है ।अब ऐसे में लोग जिला मुख्यालय जाने के लिए दूसरे की बाइक से जाने की विनती करते हैं। क्योंकि एक गरीब व्यक्ति के लिए अपना घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो वह बाइक कहां से खरीद पाएंगे ।आपको बता दें आज का जो एसपी की खास पहल देखी गई उसमें से यह पहल देखा गया कि अब थाना से संबंधित छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान के लिए अब लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिसके समस्या के समाधान के लिए थाना में जनता दरबार लगाई जा रही है ।जो समस्याएं निपटान लायक रहती है वही समस्या का समाधान थाना में ही कर दिया जा रहा है ।ऐसे में आज जिले के कर्माटांड़ थाना में एसपी अनीमेश नैथानी के निर्देश पर जनता की समस्याओं का समाधान के लिए थाना में जनता दरबार लगाई गई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मोहम्मद अफजर हसनैन ने किया । जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के साथ मिलकर क्षेत्र की जनता की निपटान लायक समस्याओं का समाधान किया गया। इस पहल की जिलेभर में काफी प्रशंसा हो रही है ।लोगों का कहना है कि जिले में गरीब जनता के साथ-साथ आम जनता को बिना परेशानी का सामना करते हुए उचित न्याय भी मिलेगा। यानी इस तरह से कुल मिलाकर कहा जाए तो जिलेवासियों में अब एसपी के प्रति काफी उम्मीदें जगने लगी है।जिसको एसपी अनिमेष नैथानी पूरा भी कर रहे हैं। बीडीओ अफजर हसनैन तथा थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव ने कहा कि क्षेत्र की जनप्रतिनिधि वह समाजसेवियों के साथ मिलकर एसपी के निर्देश पर निपटाने लायक समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता ने की डेंगू के मामलों को लेकर समीक्षा बैठक
    Next Article लायंस क्लब भारत ने छोटे बच्चों के बीच बांटा नाश्ता का पैकेट

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.