Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता ने की डेंगू के मामलों को लेकर समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

     मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता ने की डेंगू के मामलों को लेकर समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता ने की डेंगू के मामलों को लेकर समीक्षा बैठक

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिले में डेंगू के मामलों की समीक्षा को लेकर माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई । जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, निजी अस्पतालों के प्रबंधक तथा अन्य बैठक में मौजूद रहे ।

     

    जिला प्रशासन द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि डेंगू रोकथाम को लेकर क्या-क्या एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं, साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या व उपचार की स्थिति, उपलब्ध चिकित्सीय संसाधन व मानव बल, जिले के कौन से क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हैं तथा स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं । मानगो, बारीडीह, गोलमुरी, बागबेड़ा, सिदगोड़ा, बिरसानगर, बिष्टुपुर, कदमा, साक्ची, सोनारी, साक्ची, टेल्को, जुगसलाई व चाकुलिया नगर पंचायत ज्यादा प्रभावित रहे हैं

     

     

    हालांकि पिछले 10 दिनों में मानगो क्षेत्र में डेगू पॉजिटिव की संख्या में काफी कमी आई है । शहरी क्षेत्र के जितने भी प्रभावित क्षेत्र हैं उनमें क्लस्टर में डेंगू पॉजिटिव का मामला नहीं है, जिन घरों में डेंगू पॉजिटिव हैं उनके आसपास के घरों में भी सघन अभियान चलाते हुए एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, लार्वा का जांच के कार्य किए जा रहे हैं ।

    माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बच्चों के इलाज हेतु NICU में बेड का इंतजाम, ORS समेत अन्य दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निदेश दिया गया। ब्लड बैंक में उपलब्ध खून और प्लेटलेट्स की उपलब्धता की जानकारी ली गई तथा सभी अस्पतालों में ब्लड कैम्प लगाने का निदेश दिया गया।

     

     

    मरीजों का डेंगी जांच के लिए जो दर लागू है उसे मॉनिटरिंग कर लागू कराये जाने, जिला प्रशासन को टीएमएच से समन्वय स्थापित कर गरीब डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 50% बिल माफ करने, डिस्चार्ज के बाद भी मरीजों की बीमारी का रिकॉर्ड रख मॉनिटरिंग किए जाने, सभी अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा सभी नगर निकायों को युद्धस्तर पर साफ-सफाई, फाॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किए जाने का निदेश दिया गया ।

     

     

    माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू का प्रसार कम हो इसके लिए जिले के सभी नागरिकों को भी जागरूक होते हुए प्रशासन का सहयोग करना होगा। जिला प्रशासन द्वारा रोकथाम को लेकर जो दिशा-निर्देश दिए जा रहे उनका अनुपालन करें। डेंगू से बचने के लिए अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने, और हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही ।

     

    बैठक में एमजीएम अधीक्षक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी, विभिन्न निजी अस्पतालों के प्रबंधक, जुस्को के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे।

    चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता ने की डेंगू के मामलों को लेकर समीक्षा बैठक मंत्री स्वास्थ्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका : तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी जंयती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
    Next Article जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर कर्माटांड़ थाना में लगा जनता दरबार,ऑन द स्पॉट हुआ समस्याओं का समाधान

    Related Posts

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    August 3, 2026

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    केरल के रबर क्षेत्र में रम्बूटान फल किसानों के लिए बना उम्मीद की नई रोशनी

    जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

    एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.