Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर उपायुक्त तथा एसपी ने संयुक्त रूप से 80+ आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर उपायुक्त तथा एसपी ने संयुक्त रूप से 80+ आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन/बुजुर्ग दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताडा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने 80+ आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

    लोकतंत्र में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो और सब अपनी जिम्मेवार समझें – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, श्री शशि भूषण मेहरा

    हमारे बुज़ुर्ग मतदाता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं – जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 01.10.2023 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन/बुजुर्ग दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताडा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने 80+ आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ ही उपायुक्त द्वारा बुजुर्ग मतदाताओं को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस अवसर पर बुज़ुर्ग मतदाताओं के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र की आन बान और शान हमारे मतदाता हैं। कहा कि हमारे बुज़ुर्ग मतदाता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने बुज़ुर्ग मतदाताओं से आह्वान किया कि लोगों को विशेषकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। वहीं उन्होंने 80+ आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्र तक आकर मतदान करने में असमर्थ बुज़ुर्ग मतदाताओं को घर पर वोट देने की सुविधा सहित मतदान केंद्रों में दिए जा रहे विशेष व्यवस्था के बारे में जानकारी दी साथ ही कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के पीछे मंशा यही हैं कि शत-प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा० प्र० से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विकास कुमार राय सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआइए संकल्प लें, अपने गांवों,पंचायतों एवं शहरों को स्वच्छ रखेंगे, प्लास्टिक मुक्त बनायेंगे – उपायुक्त
    Next Article महात्मा गाँधी के जयन्ती के अवसर पर जिले के सभी ग्राम सभाओं में वनाधिकार शपथ दिलाने हेतु उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को दिए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.