
जामताड़ा: जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से भैंसा गाड़ी में लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। जिसमें त्वरित कार्रवाई किया और वन विभाग तथा कुंडहित पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।वन विभाग तथा कुंडहित पुलिस संयुक्त रूप से एसपी के निर्देश पर छापेमारी किया। जिसमें पाया गया कि कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के बड़ा गोविंदपुर में तीन भैंसा गाड़ी में अवैध तरीके से लकड़ीयों का परिवहन किया जा रहा था ,जिसको भैंसागाड़ी के साथ बरामद कर लिया गया । वन विभाग और कुंडहित पुलिस संयुक्त रूप से एसपी के निर्देश पर कार्रवाई किया, जिसमें से तीन भैंसा गाड़ी में अवैध तरीके से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था जिसको भैंसागाड़ी के साथ बरामद कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि इसमें कुल 43 पीस लकड़ी था। जिसमें शीशम, शिरीष,चुडरा,डोका लकड़ी शामिल है ।

