ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफतार, जामताड़ा एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिया जानकारी
जामताड़ा: जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह निवासी 29 वर्षीय सलामत अंसारी थाना क्षेत्र के ग्राम नावाडीह से ब्राउन शुगर लेकर बजाज प्लैटिना गाड़ी संख्या जेएच 21 बी 5518 से कर्माटांड़ बाजार की ओर आ रहा है।प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा की उपस्थिति में कर्माटांड़ बाजार में की गई एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान सलामत अंसारी को ब्राउन शुगर के छोटे-बड़े कुल 11 पुड़िया जिसका कुल वजन करीब 8.10 ग्राम को जप्त किया गया हैं।पुलिस को पूछताछ में सलामत अंसारी के द्वारा बताया गया है कि वह ब्राउन शुगर थाना क्षेत्र के हेठ भिठरा के अलाउद्दीन अंसारी से खरीद कर छोटा-छोटा पुड़िया बनाकर ₹500 प्रति पुड़िया बेचता था ।करमाटांड़ पुलिस ने अलाउद्दीन अंसारी के घर पर सशस्त्र बल एवं गठित टीम के साथ छापेमारी किया।अलाउद्दीन अंसारी को घर से फरार पाया गया तथा उनके घर का भी तलाशी ली गई ,परंतु कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। इस संबंध में कर्माटांड़ थाना कांड संख्या 98/23 धारा 21/22/ 27 (ए)/ 28 /29 एनडीपीएस एक्ट अंकित कर गिरफ्तार अपराधी सलामत अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।अपराधी के पास बाइक व ब्राउन शुगर के साथ-साथ एक मोबाइल सेट जिसमें जिओ मोबाइल सिम नंबर लगा हुआ है उसको भी जप्त किया गया है।छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा आनंद ज्योति मिंज ,थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव,पुअनी अनिल कुमार ,पुअनी शशिकांत पासवान एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

